Advertisement

Loading Ad...

टायर घुमेगा, गाना बजेगा! मायानगरी में बनी भारत की पहली 'Musical' सड़क, प्ले करेगी ये ऑस्कर विनिंग सॉन्ग

क्या आपने कभी सुना है कि सड़क भी गाना गाती है? जी हां, भारत की मायानगरी मुंबई में अब यह मुमकिन है. इस खास सड़क का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने किया है. जानें इस Muscial Road की खासियतें.

Loading Ad...

इन दिनों मुंबई की एक सड़क का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस सड़क पर जैसे ही कोई गाड़ी चलती है तो अपने आप म्यूजिक बजने लगता है. अब किसी ने शायद ही सोचा होगा कि आप गाड़ी चला रहे हों और सड़क से संगीत सुनाई दे रहा हो. यह गाना किसी रेडियो या ब्लूटूथ से नहीं बल्कि खुद डामर की सड़क आपके लिए गाना गाती है. 

आमतौर पर ऐसी चीजें विदेशों में देखने को मिलती है, लेकिन अब भारत की तस्वीर बदल रही है. वैसे तो मुंबई की ये सड़क भारत के लिए एक अनोखा अजूबा है, लेकिन दुनिया भर में ऐसी 'गाती हुई सड़कें' कई देशों का गौरव बढ़ा रही हैं. मुंबई में की कोस्टल रोड पर ये 500 मीटर का स्ट्रेच तैयार किया गया है, जहां से गुज़रते ही आपको सुनाई देगा ए.आर. रहमान का ऑस्कर विनिंग सॉन्ग ‘जय हो.’ 

म्यूजिकल रोड की खासियत

Loading Ad...
  • मुंबई कोस्टल रोड कॉरिडोर पर बना म्यूजिकल स्ट्रेप
  • नरीमन पॉइंट से वर्ली की ओर बनी सड़क 
  • सड़क पर खास तरह की पट्टियां बनी हैं 
  • सड़क पर टायर चलते ही कंपन होता है और म्यूजिक की धुन बजती है
  • हंगरी के इंजीनियर्स ने बनाई है सड़क 
  • सड़क पर बजाने के लिए जय हो गाना चुना 
  • इसे बनाने में 'हंगेरियन टेक्नोलॉजी' का इस्तेमाल किया गया है

यह म्यूज़िकल पैच वर्ली की तरफ जाने वाली सुरंग से बाहर निकलते ही, 'प्रियदर्शिनी पार्क' और 'अमरसंस गार्डन' के बीच है. मुंबई की 'धर्मवीर स्वराज रक्षक छत्रपति संभाजी महाराज कोस्टल रोड' अब सिर्फ ट्रैफिक कम करने का जरिया नहीं रही, बल्कि एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन बन गई है. अब इसको टेक्निकल समझें इससे पहले इस सड़क से जुड़ी कुछ जरूरी डीटेल जानते हैं. अगर गाड़ी 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चलेगी तो 'जय हो' गाना सुनाई देता है. 

Loading Ad...

सड़क पर कैसे बजता है गाना? 

क्या सड़क पर स्पीकर लगे हैं? बिल्कुल नहीं, इस सड़क पर खास तरह के 'Rumble Strips' या खांचे बनाए गए हैं. जब आपकी गाड़ी के टायर इन खांचों के ऊपर से गुज़रते हैं, तो टायर और सड़क के बीच Friction से एक खास फ्रीक्वेंसी पैदा होती है. ये वाइब्रेशन गाड़ी के अंदर संगीत की तरह सुनाई देते हैं. लेकिन एक शर्त है, अगर आपको 'जय हो' की धुन सही सुर में सुननी है, तो आपकी गाड़ी की स्पीड 70 से 80 km/h के बीच होनी चाहिए. अगर स्पीड कम हुई या ज़्यादा, तो धुन बेसुरी हो जाएगी. 

Loading Ad...

'जय हो' गाना ही क्यों? 

दरअसल, यह गाना मुंबई की स्पिरिट और जीत का प्रतीक है. जिसने पूरी दुनिया में भारत का डंका बजाया, वो अब मुंबई की सड़कों पर गूंजेगा. 

यह वीडियो @mybmc के आधिकारिक हैंडल से 11 फरवरी को पोस्ट की गई थी.. इस खास सड़क का उद्घाटन महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने किया. उन्होंने खुद इस सड़क पर ड्राइव कर 'जय हो' की धुन का अनुभव लिया. 

Loading Ad...

बीएमसी का यह कदम न केवल ड्राइविंग के अनुभव को मज़ेदार बनाता है, बल्कि ड्राइवरों को एक तय स्पीड लिमिट में रहने के लिए मोटिवेट भी करता है. अगर आप मुंबई में हैं, तो इस 'Musical Road' का अनुभव लेना तो बनता है. 

विदेश से आया म्यूजिकल रोड का कॉन्सेप्ट

यह भी पढ़ें

ये कॉन्सेप्ट सबसे पहले डेनमार्क में 1995 आया था. इसके बाद जापान, दक्षिण कोरिया और अमेरिका जैसे देशों ने भी अपनी हाईवेज़ पर संगीत छेड़ा. यानी अब भारत भी उन चुनिंदा देशों की लिस्ट में शामिल हो गया है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...