Advertisement

Loading Ad...

फ्लाइट में बैठे भारतीयों को उतारा… कैप्टन ने कहा- यह पूरी तरह से ठीक है, ट्रंप के आदेश के बाद मचा हड़कंप, Video Viral

सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ भारतीय यात्रियों को उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट से उतार दिया गया, जिससे उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई. क्या है पूरा मामला, पढ़िए

Meta AI
Loading Ad...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के H1-B वीजा फीस के आदेश के बाद अफरा-तफरी मच गई. सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कुछ भारतीय यात्रियों को उड़ान भरने से पहले ही फ्लाइट से उतार दिया गया, जिससे उड़ान में तीन घंटे की देरी हुई. अब उस विमान में सवार एक यात्री ने उस दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. गौरतलब है कि ट्रंप ने नए H1-B वीजा के लिए 1 लाख डॉलर फीस लगाने की घोषणा की थी. शुरुआत में इसे लेकर काफी कंफ्यूजन था, जिससे हड़कंप जैसी स्थिति पैदा हो गई.

एमिरेट्स का है मामला

एमिरेट्स की उड़ान में सवार एक यात्री ने सोशल मीडिया पर कुछ वीडियो साझा किए हैं, जिनमें लोग विमान से उतरते हुए दिखाई दे रहे हैं और अमेरिका लौटने को लेकर चिंता जताते दिख रहे हैं. एक वीडियो में यात्री गलियों में खड़े हैं, जबकि कुछ लोग अपने फोन पर स्क्रॉल कर रहे हैं. वहीं, अन्य लोग यह जानने के लिए चारों ओर देख रहे हैं कि विमान कब और किस समय उड़ान भरेगा.

Loading Ad...

‘यात्री चाहें तो वे विमान से उतर सकते हैं’

Loading Ad...

एक अन्य वीडियो में, कैप्टन को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि अगर यात्री चाहें तो वे विमान से उतर सकते हैं. कैप्टन अनाउंसमेंट करता है कि मौजूदा हालात के चलते कुछ यात्री हमारे साथ यात्रा करने की इच्छा नहीं रखते. यह पूरी तरह से ठीक है. हम केवल यह कहना चाहते हैं कि अगर आप उतरना चाहते हैं तो उतर सकते हैं. इंस्टाग्राम यूजर ने बताया है कि असल में इसको लेकर भारतीय बहुत ज्यादा परेशान थे.

भारतीयों ने क्यों छोड़ा प्लेन?

Loading Ad...

इस व्यक्ति ने कहा कि सैन फ्रांसिस्को एयरपोर्ट पर एमिरेट्स की फ्लाइट में सवार यात्रियों के लिए यह तनावपूर्ण स्थिति थी. उसने आगे लिखा है कि ट्रंप के नए आदेश के बाद भारतीय यात्रियों में घबराहट फैल गई. इसके बाद इन लोगों ने फ्लाइट से उतरने का फैसला किया. उन्होंने दावा किया कि वे तीन घंटे से अधिक समय तक एक ही जगह फंसे रहे और विमान के उड़ान भरने का इंतजार करते रहे.

यह भी पढ़ें

 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...