Advertisement

Loading Ad...

‘मेरे बॉयफ़्रेंड को पहले भैया कहती थी, अब बाबू...,’ एक लड़की ने दूसरी लड़की को सड़क पर घसीट-घसीट कर पीटा, VIDEO VIRAL

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि कानपुर का है, इस वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को बीच सड़क पर गिरा-गिराकर मारती दिख रही है, और इसकी वजह ये है कि एक लड़की पहले जिसे भैया कहती थी, उसे अब बाबू बोल रही है, और पिटाई करने वाली लड़की का कहना है कि मेरे प्रेमी को तो तू पहले भैया कहती थी, अब बाबू क्यों बोलती है.

लड़कियों के बीच जमकर मारपीट हुई (Photo: Screengrab)
Loading Ad...

फिल्मों में लव ट्रायंगल तो आपने बहुत देखें होंगे, लेकिन रियल लाइफ में जब एक लड़के को लेकर दो लड़की आपस में टकराएं तो क्या होता है, थप्पड़ों की बरसात होती है, सड़क पर घसीटा जाता है, तो कभी लातों से पिटाई होती है. 

‘मेरे प्रेमी को तो तू पहले भैया कहती थी, अब बाबू क्यों बोलती है’

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जो कि कानपुर का है, इस वीडियो में एक लड़की दूसरी लड़की को बीच सड़क पर गिरा-गिराकर मारती दिख रही है, और इसकी वजह ये है कि एक लड़की पहले जिसे भैया कहती थी, उसे अब बाबू बोल रही है, और पिटाई करने वाली लड़की का कहना है कि मेरे प्रेमी को तो तू पहले भैया कहती थी, अब बाबू क्यों बोलती है. 

Loading Ad...

दबंग लड़की ने बरसाए थप्पड़ 

Loading Ad...

वायरल वीडियो में देखने को मिल रहा है कि वो दबंग लड़ाई, कभी बाल पकड़कर उसे सड़क पर घसीटती है, तो कभी थप्पड़ों और लातों से उसे पीटती है. वीडियो में मार खाने वाली लड़की लगातार ख़ुद को बचाने की गुहार लगाती नज़र आती है, लेकिन मारपीट करने वाली रुकने का नाम नहीं लेती. इस दौरान वो गुस्से में कई बार चिल्लाती है तूने मेरे प्रेमी को बाबू कहा क्यों?

कहां की है ये दबंग लड़की 

Loading Ad...

बताया जा रहा है कि ये मारपीट कानपुर के यशोदा नगर बाईपास की है. वीडियो में दिख रही दबंग लड़की बर्रा इलाके की बताई जा रही है. क़रीब एक मिनट के इस वीडियो में वो युवती कम से कम पीड़ित लड़की को 11 थप्पड़ मारती है, दो बार लात चलाती है और बाल पकड़कर दूसरी लड़की को सड़क पर घसीटती है. आसपास के लोग चुप खड़े सारा तमाशा देखते रहते हैं. कोई बीच-बचाव करता हुआ नज़र नहीं आता है. 

जानें क्या है मामला 

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों युवतियों के बीच विवाद की जड़ एक लड़का है, मारपीट करने वाली लड़की का आरोप है कि जिस युवक से उसका लव रिलेशनशिप है. उसकी युवक को पीड़ित युवती भी प्रपोज़ कर रही थी, इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले बहस हुई और फिर मामला हाथापाई तक पहुँच गया. वीडियो में बार-बार यही बात बोली जा रही है कि भैया कहने वाली अब बाबू कह रही है. जो इस झगड़े की मुख्य वजह बताई जा रही है. हालांकि फ़िलहाल ये मामला आरोप-प्रत्यारोप के स्तर पर ही है. किसी भी पक्ष की और से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है, ना ही पुलिस के पास अभी तक घटना से जुड़ी ठोस जानकारी पहुंची है. हालांकि इसके बावजूद वीडियो के वायरल होते ही पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है. 

Loading Ad...

पुलिस तक पहुंचा वायरल वीडियो 

इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है की वायरल वीडियो उनकी निगह में है, लेकिन फ़िलहाल ये अभी तक ये साफ़ नहीं हो पाया है कि वीडियो में दिख रहीं लड़कियां कौन हैं और फ़िलहाल कहां है. पुलिस अधिकारियों की मानें तो अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई औपचारिक शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. 

मामले पर पुलिस लेगी एक्शन

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

पुलिस का कहना है कि यदि कोई लिखित शिकायत प्राप्त होती है, तो उसके आधार पर क़ानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ये भी जाँच करने की बात कह रही है कि वीडियो कब का है और किन परिस्थितियों में ये घटना हुई,साथ ही ये भी देखा जा रहा है कि क्या इस मामले में शांति भंग करने या किसी अन्य धाराओं के तहत कार्रवाई की जा सकती है. 

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...