Advertisement

Loading Ad...

क्या गैस के चूल्हे पर डिस्पोजेबल गिलास में बन सकती है चाय? महिला ने सोशल मीडिया पर शेयर किया हैरत करने वाला वीडियो

सोशल मीडिया पर एक हैरान करने वाला वीडियो वायरल है, जिसमें एक महिला गैस पर डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास में चाय बनाती दिख रही है. ग्लास का ऊपरी हिस्सा पिघल जाता है, लेकिन जहां तक पानी भरा है, वहां तक वह सुरक्षित रहता है.

ScreenGrab
Loading Ad...

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर इन दिनों एक हैरान कर देने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक महिला डिस्पोजेबल प्लास्टिक ग्लास को सीधे गैस पर रखकर चाय बनाती नजर आ रही है. आमतौर पर  प्लास्टिक आग के संपर्क में आते ही पिघल जाती है, लेकिन यहां दृश्य कुछ अलग ही दिखता है. महिला आराम से गैस ऑन करती है, ग्लास में पानी, चायपत्ती और दूध डालती है और चाय तैयार करती दिखाई देती है.

सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफ़ॉर्म पर वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ नजर आता है कि ग्लास का ऊपरी हिस्सा गर्मी से पिघलने लगता है. वहीं जहां तक पानी भरा हुआ है, वहां तक ग्लास सुरक्षित बना रहता है. महिला मजाकिया अंदाज में कहती है कि मेरी चाय बन रही है, आप लोगों को पीनी है तो फॉलो और कमेंट करके बताइए कि चाय कैसी बनी. इस अनोखे प्रयोग ने लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर ऐसा कैसे संभव हुआ.

क्यों नहीं पिघला पूरा ग्लास

Loading Ad...

इस सवाल का जवाब विज्ञान में छिपा है. जहां तक ग्लास में पानी भरा था, वहां पानी ने गर्मी को अपने अंदर सोख लिया. पानी का तापमान सामान्य दबाव में 100°C तक पहुंचता है और उबलने से पहले वह अतिरिक्त गर्मी को अवशोषित करता रहता है. दूसरी ओर, अधिकांश डिस्पोजेबल प्लास्टिक जैसे पॉलीप्रोपाइलीन लगभग 130°C से 170°C के बीच नरम या पिघलना शुरू करते हैं. जब तक पानी मौजूद रहा, उसने प्लास्टिक को उस तापमान तक पहुंचने से रोके रखा. लेकिन ग्लास का जो हिस्सा खाली था, वह सीधे आग की गर्मी के संपर्क में आया और पिघल गया. इसी कारण ग्लास आधा सुरक्षित और आधा पिघला हुआ दिखाई दिया.

Loading Ad...

क्या यह तरीका सुरक्षित है?

विशेषज्ञों के अनुसार, प्लास्टिक ग्लास में इस तरह चाय बनाना बिल्कुल सुरक्षित नहीं है. ज्यादा तापमान पर प्लास्टिक से हानिकारक रसायन निकल सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं. इसके अलावा पिघला हुआ प्लास्टिक आग लगने का खतरा भी बढ़ा सकता है. ऐसे प्रयोग अक्सर वायरल वीडियो के लिए किए जाते हैं, लेकिन इन्हें घर पर दोहराना जोखिम भरा हो सकता है.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बतताए चलें कि कुल मिलाकर यह वीडियो भले ही विज्ञान का एक दिलचस्प पहलू दिखाता हो, लेकिन सुरक्षा के मामले में सावधानी सबसे जरूरी है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...