Advertisement

Loading Ad...

हाईक्लास कारों का जखीरा, खिड़कियों पर लटक कर स्टंटबाजी, फेयरवेल के बाद बांदा में छात्र-छात्राओं के हुड़दंग का Video

कहने को तो ये स्कूली छात्र-छात्राएं थे, लेकिन टशनबाजी किसी गुंडे-मवाली से कम नहीं थी. बांदा की सड़कों पर स्कूली छात्रों ने करीब 4 घंटे तक हाई क्लास कारों के साथ स्टंटबाजी की.

Loading Ad...

Banda Viral Video: सड़कों पर लहराती 8-10 लग्जरी कारें, साथ चलती सुपरबाइक और उन पर सवार स्कूली बच्चे. जिसमें आधे खिड़कियों पर लटके थे तो आधे सनरूफ खोलकर शोर मचा रहे थे और गाड़ियां तेज रफ्तार के साथ फर्राटे भर रही थीं. ये नजारा था UP के बांदा का, जहां छात्र-छात्राओं ने दिनभर सड़कों पर उत्पात मचाया. 

छात्रों की इस हुड़दंगबाजी और जानलेवा स्टंट का वीडियो सामने आया है. जिसे देख यकीन करना मुश्किल है कि यह कोई नेता की रैली है या छात्रों का कारवां निकल रहा है. छात्रों ने 4 घंटे तक फुल टशनबाजी के साथ सड़कों पर गाड़ियों के साथ उत्पात मचाया. ये सभी छात्र फेयरवेल मना रहे थे. स्कूल खत्म होने की खुशी छात्रों ने कुछ इस तरह सेलिब्रेट की. 

देखें वीडियो 

Loading Ad...

वीडियो में देख सकते हैं छात्र फेयरवेल के नाम पर कारों के काफिले के साथ रोड शो निकाल रहे हैं. कारों को चक्करघिन्नी की तरह घुमा रहे हैं. जैसे ये कोई खिलौना हो, सड़कों पर तेज रफ्तार के साथ कारों को दौड़ा रहे हैं, खिड़कियों पर लड़कियां लटकी हुई स्टाइल दिखा रही हैं. अपने साथ-साथ ये छात्र सड़क पर चलती अन्य गाड़ियों और राहगीरों की जान जोखिम में डाल रहे हैं. छात्रों के इस भौकाल में लोगों की सांस कई देर तक अटकी रही. 

Loading Ad...

4 घंटे तक अटकी रही लोगों की सांस

दरअसल, पूरा मामला बांदा के सर्वोदय नगर की सेंट जेवियर्स हाईस्कूल का है. जहां 12th के छात्रों का फेयरवेल था. स्कूल में फेयरवेल के बाद 50-60 छात्र-छात्राओं ने रोड शो किया. इन लोगों ने 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक कारों के साथ स्टंट किया. इसके चलते ट्रैफिक भी प्रभावित रहा. वहीं, काफिले में जो शामिल बाइक सवार छात्रों ने इस दौरान हेलमेट भी नहीं लगा रखा था. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- उधार न मिलने पर भड़का शख्स. दुकान के अंदर फेंका पेट्रोल बम, जानें सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की सच्चाई

यह भी पढ़ें

हैरानी की बात ये है कि छात्र 4 घंटे तक उत्पात मचाते रहे और ट्रैफिक पुलिस नदारद रही. जब पूरे मामले का वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस हरकत में आई. पुलिस मीडिया सेल यातायात पुलिस को भेजा. मामले पर CO ट्रैफिक प्रतिज्ञा सिंह का बयान भी आया है. उनका कहना है कि सभी छात्रों की पहचान कर गाड़ियों को सील किया जाएगा. साथ ही साथ उन पर नियमों के उल्लंघन के तहत कार्रवाई होगी और भारी जुर्माना लगेगा. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...