Advertisement
श्रीनगर एयरपोर्ट पर ऑर्मी ऑफिसर ने स्पाइसजेट के 4 कर्मचारियों को बुरी तरह पीटा, एक की रीढ़ की हड्डी टूटी, दूसरे का जबड़ा, VIDEO वायरल
श्रीनगर से दिल्ली जाने वाली फ्लाइट संख्या SG-386 के बोर्डिंग गेट पर एक आर्मी ऑफिसर की तरफ से जबरदस्त ड्रामा देखने को मिला है. उसने स्पाइसजेट के चार कर्मचारियों पर गंभीर हमला किया है. यह हमला श्रीनगर एयरपोर्ट पर हुआ है.
Advertisement
एयरपोर्ट पर सैन्य अधिकारी की तरफ से किए गए हमले के बारे में जानकारी देते हुए स्पाइसजेट के एक प्रवक्ता ने बताया कि यात्री ने स्पाइसजेट के कर्मचारियों पर लात-घूंसे से हमला जिससे हमारे कर्मचारियों की रीढ़ की हड्डी टूट गई और उनके जबड़े में गंभीर चोटें आईं. उन्होंने बताया कि स्पाइसजेट का एक कर्मचारी बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ा. बेहोश होने के बावजूद भी यात्री उस कर्मचारी को लात-घूँसे मारता रहा. बेहोश हुए कर्मचारी की मदद के लिए नीचे झुके एक व्यक्ति के जबड़े पर जोरदार लात मारने से उसकी नाक और मुंह से खून बहने लगा. घायल कर्मचारियों को अस्पताल ले जाया गया. अस्पताल में कर्मचारियों का इलाज चल रहा है.
केबिन बैग को लेकर शुरू हुआ विवाद
मारपीट करने वाला यात्री एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी था. प्रवक्ता ने बताया कि यात्री दो केबिन बैगेज ले जा रहा था जिसका कुल वजन 16 किलो था, जो 7 किलो की अनुमति सीमा से दोगुना से भी ज्यादा था. उन्होंने बताया कि जब उस यात्री से अतिरिक्त सामान पर लागू शुल्क भुगतान करने को कहा गया तो उसने इंकार कर दिया और बोर्डिंग प्रक्रिया पूरी किए बिना ही जबरदस्ती एयरोब्रिज में घुसकर विमानन सुरक्षा प्रोटोकॉल का उल्लंघन किया. उसे एक सुरक्षा गार्ड द्वारा वापस गेट तक पहुंचाया गया. अधिकारी ने बताया कि गेट पर उस यात्री का व्यवहार और भी आक्रामक हो गया और उसने स्पाइसजेट ग्राउंड स्टाफ के चार सदस्यों के साथ मारपीट कर दी.
Advertisement
यात्री पर FIR, फ्लाइट यात्रा पर आजीवन बैन लगाने की तैयारी
Advertisement
यह भी पढ़ें
प्रवक्ता ने बताया कि स्थानीय पुलिस में एक एफआईआर दर्ज की गई है और एयरलाइन ने नागरिक उड्डयन नियमों के अनुसार यात्री को अब नो-फ्लाई सूची में डालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके बाद अब वह यात्री फ्लाइट से यात्रा नहीं कर पाएगा. अधिकारी ने बताया कि स्पाइसजेट ने नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र लिखकर अपने कर्मचारियों पर हुए जानलेवा हमले की जानकारी दी है. उन्होंने मंत्रालय से अनुरोध किया कि यात्री के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए. एयरलाइन ने एयरपोर्ट से इस घटना का सीसीटीवी वीडियो लेकर पुलिस को सौंप दिया है, ताकि आगे की कार्रवाई की जा सके.