Advertisement
महिला का अजीबो-गरीब जुगाड़ वायरल, कच्छे को बना डाला सब्जी रखने का थैला!
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा जुगाड़ किसी ने पहले शायद ही देखा हो.
Advertisement
भारत में जुगाड़ की कोई कमी नहीं है. यहां हर कोई अपने तरीके से ऐसा अनोखा उपाय कर देता है कि देखकर लोग भी हैरान रह जाते हैं. सोशल मीडिया पर आए दिन तरह-तरह के जुगाड़ के वीडियो वायरल होते रहते हैं. अब एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है, जिसने लोगों को खूब हंसने पर मजबूर कर दिया.
कच्छे को सिलकर बनाया थैला
दरअसल, वायरल वीडियो एक मार्केट का है, जहां एक महिला सब्जी खरीदने पहुंची. सब्जी वाला जब खीरे का वजन करके महिला के थैले में डालता है, तो देखकर लोग चौंक जाते हैं. दरअसल, महिला ने अपना थैला किसी कपड़े से नहीं, बल्कि एक कच्छे को सिलकर तैयार किया है. इतना ही नहीं, उसे बैग की तरह टांगने के लिए पट्टी भी लगाई गई है.
Advertisement
Advertisement
वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है क्योंकि ऐसा जुगाड़ किसी ने पहले शायद ही देखा हो.
Advertisement
कहां का है वीडियो?
यह वीडियो इंस्टाग्राम पर pro_admin9 नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है. खबर लिखे जाने तक इसे हजारों लोग देख चुके हैं. हालांकि यह वीडियो कब और कहां का है, इसकी जानकारी नहीं है. कई लोग तो यह भी कह रहे हैं कि महिला ने शायद सिर्फ कंटेंट बनाने के लिए यह अजीब बैग इस्तेमाल किया होगा.
यूजर्स की मजेदार प्रतिक्रियाएं
Advertisement
यह भी पढ़ें
वीडियो देखने के बाद लोग जमकर मजे ले रहे हैं. एक यूजर ने मजाक में लिखा – “आंटी कह रही हैं कि हमने गरीबी देखी है.” वहीं कुछ लोग इसे भारतीय जुगाड़ की असली पहचान बता रहे हैं.