Advertisement

Loading Ad...

Video: फटी पैंट पहनकर क्यों आए? बच्चे का जवाब सुन इमोशनल हुए टीचर, कलेजा चीर देगी मासूम की कहानी, अब बदली जिंदगी

Viral Video of School Boy: करौली के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले राज की कहानी हर किसी को इमोशनल कर रही है. कम उम्र में ही उसकी जिंदगी मुश्किलों से घिर गई, लेकिन तभी फरिश्ता बनकर आए एक शिक्षक ने सब कुछ बदल दिया.

Loading Ad...

मासूम चेहरा, बिखरे से बाल, फटी हुई पैंट, रूंधा गला और भरी हुई आंखे. कहानी एक बच्चे की जो सोशल मीडिया पर आई तो हर किसी की आंखें भर आईं. एक बच्चा जिसे छोटी सी उम्र में बहुत बड़ा दर्द मिला. उसके पास न मां की छांव है न पिता की बाहें, किसी का सहारा है तो वो है बूढ़े दादा-दादी जिनकी पेंशन से पूरा घर चलता है, लेकिन 4-5 साल का ये गरीब बच्चा मजबूरियों के आगे नहीं झुका, उसकी जिंदगी में मुश्किलें बहुत हैं, लेकिन पढ़ाई के प्रति उसका हौसला कम नहीं हुआ है. अब इस बच्चे के एक वीडियो ने उसकी पूरी जिंदगी बदल दी. 

ये कहानी है राजस्थान के करौली के छोटे से गांव बमनपुरा की. जहां क्लास एक के छात्र राज का एक वीडियो काफी वायरल हो रहा है. राज की मां का निधन तब हुआ था जब वह एक साल का था और 6 महीने पहले पिता की भी मौत हो गई. वह अपनी दादी और दो भाई-बहनों के साथ गरीबी में जी रहा है. राज की पूरी कहानी बताएं उससे पहले देखें ये Video

राज की आर्थिक हालत ठीक नहीं हैं. दादाजी की पेंशन आती है, उसी से पूरा घर चलता है. एक दिन टीचर की नजर राज की फटी हुई पैंट पर पड़ी. टीचर ने उसे बुलाकर पूछा. ‘तुम स्कूल यूनिफॉर्म की जगह यह दूसरी पैंट पहनकर क्यों आए हो?’ इस पर बच्चा जवाब देता है कि स्कूल वाली पैंट फट गई है. टीचर कहते हैं, ‘तो नई लेनी चाहिए थी न?’ बच्चा मासूमियत से जवाब देता है, ‘दादाजी को पेंशन मिलते ही वो नई ड्रेस दिला देंगे.’

Loading Ad...

इसके बाद टीचर राज से पूछते हैं, पापा क्या करते हैं तुम्हारे? बच्चा रिप्लाई करता है- मर गए ( एक्सीडेंट से), टीचर आगे पूछते हैं और मम्मी? बच्चा कहता है वो भी मर गईं.

Loading Ad...

टीचर के Video ने बदल दी दुनिया 

छात्र का यह जवाब सुनकर शिक्षक काफी भावुक हो गए और अगले ही दिन उसे अपनी ओर से नई पैंट-शर्ट खरीद कर दी.  अगले दिन उन्होंने बच्चे को एक शानदार सरप्राइज दिया. टीचर ने राज को नए कपड़ों के साथ, पेन, किताबें और कलर पेंसिल गिफ्ट किए. ये गिफ्ट पाकर राज काफी खुश हो जाता है. कहानी यहीं नहीं रुकती क्योंकि ये सोशल मीडिया का दौर है. राज की कहानी वायरल होने के बाद लोग उसकी मदद के लिए आगे आ रहे हैं. कई सामाजिक संगठन और स्थानीय नेता भी आगे आए. उन्होंने बच्चे को किताबें खेल कूद का सामान और कपड़े भेंट किए. अपने पोते के लिए लोगों का इतना प्यार देखकर दादा-दादी भी भावुक हो जाते हैं. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें- मां ने ठुकराया तो खिलौने को अपनाया… जिस ‘पंच’ के दर्द पर रोई पूरी दुनिया, अब बदल गई उस बंदर की जिंदगी

एक शिक्षक ने अपनी छोटी सी कोशिश से बच्चे के चेहरे पर न केवल बड़ी सी मुस्कान लाकर दी, बल्कि उसे भरोसा भी दिलाया कि वह अकेला नहीं है. 

इस कहानी ने लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि हमारे आसपास कई ऐसे बच्चे हैं जो मुश्किल हालात में भी पढ़ाई का सपना देख रहे हैं. अगर समाज और शिक्षक उनका साथ दें, तो वे बच्चे भी आगे बढ़ सकते हैं और अपने जीवन में कुछ अच्छा कर सकते हैं. छोटी सी मदद किसी की जिंदगी में बड़ा सा बदलाव ला सकती है. बहरहाल राज का ये वीडियो लाखों बार देखा जा चुका है और देशभर से राज के लिए दुआएं आ रही है. 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...