×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मतदाता सुविधा पोस्टर, हेल्प बूथ से लेकर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था...हर मतदान केंद्र पर मिलेंगी खास सुविधाएं, EC का निर्देश

पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने महत्तवपूर्ण निर्देश जारी किए हैं. चुनाव आयोग ने साफ तौर पर निर्देश दिए हैं कि मतदाताओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए. वोटर्स को अपने पोलिंग बूथ पर खास सुविधाएं मिलेंगी.

मतदाता सुविधा पोस्टर, हेल्प बूथ से लेकर मोबाइल जमा करने की व्यवस्था...हर मतदान केंद्र पर मिलेंगी खास सुविधाएं, EC का निर्देश
Assembly Elections 2026
Advertisement

आगामी विधानसभा चुनावों और उपचुनावों को लेकर चुनाव आयोग ने बड़ी पहल की है. EC ने साफ निर्देश दिए हैं कि सभी मतदान केंद्रों पर मतदाताओं के लिए आवश्यक न्यूनतम सुविधाएं और पूरी मदद सुनिश्चित की जाए, ताकि हर व्यक्ति बिना किसी परेशानी के अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सके. 

विधानसभा चुनाव और उपचुनावों के लिए गाइडलाइन 

15 मार्च को आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी, तमिलनाडु और पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनावों के साथ-साथ 6 राज्यों में उपचुनावों का कार्यक्रम घोषित किया था. इसके बाद अब आयोग ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

हर मतदान केंद्र पर होंगी जरूरी सुविधाएं

Advertisement

निर्देशों के अनुसार, कुल 2,18,807 मतदान केंद्रों में से हर एक केंद्र पर मतदान के दिन बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. इनमें पीने का पानी, छायादार प्रतीक्षा क्षेत्र, साफ-सुथरे शौचालय, पर्याप्त रोशनी और दिव्यांग मतदाताओं के लिए रैंप जैसी व्यवस्थाएं शामिल हैं. इसके अलावा हर बूथ पर मानक मतदान कक्ष और स्पष्ट संकेतक भी लगाए जाएंगे.

मतदाताओं को कतार में खड़े रहने के दौरान राहत देने के लिए आयोग ने निर्देश दिया है कि नियमित अंतराल पर बेंच की व्यवस्था भी की जाए, ताकि लोग आराम से अपनी बारी का इंतजार कर सकें.

जागरूकता के लिए लगेंगे मतदाता सुविधा पोस्टर

मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी मतदान केंद्रों पर चार मानकीकृत 'मतदाता सुविधा पोस्टर' (वीएफपी) लगाए जाएंगे. इन पोस्टरों में मतदान केंद्र की जानकारी, उम्मीदवारों की सूची, क्या करें और क्या न करें, पहचान पत्रों की सूची और मतदान प्रक्रिया से जुड़ी जरूरी जानकारी दी जाएगी.

मतदाताओं के लिए बनेंगे सहायता बूथ 

Advertisement

इसके साथ ही हर मतदान केंद्र पर मतदाता सहायता बूथ भी बनाए जाएंगे. यहां बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और अन्य कर्मचारी मौजूद रहेंगे, जो मतदाताओं को उनका बूथ नंबर और मतदाता सूची में उनका क्रमांक ढूंढने में मदद करेंगे. इन सहायता बूथों के लिए भी स्पष्ट संकेतक लगाए जाएंगे, ताकि मतदाताओं को उन्हें ढूंढने में कोई परेशानी न हो.

मोबाइल जमा करने के लिए होगी खास व्यवस्था

मतदान केंद्र के प्रवेश द्वार के बाहर मोबाइल फोन जमा करने की व्यवस्था की जाएगी. मतदाता अपने बंद मोबाइल फोन को वहां मौजूद स्वयंसेवकों के पास जमा कर सकेंगे और मतदान के बाद उसे वापस ले सकेंगे.

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि इन सभी सुविधाओं का उपलब्ध होना अनिवार्य है और इसकी कड़ी निगरानी की जाएगी. सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मतदान की तारीख से पहले ही सारी तैयारियां पूरी कर लें, ताकि हर मतदाता का मतदान अनुभव सहज, सुरक्षित और बिना किसी बाधा के हो सके.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें