Advertisement

Loading Ad...

तेजप्रताप यादव की पार्टी 'जनशक्ति जनता दल' को मिला ब्लैकबोर्ड, बोले- लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

बिहार में अगले कुछ ही महीनों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर राजनीतिक दलों ने अपनी-अपनी तैयारी तेज कर दी है. तेज प्रताप यादव की पार्टी जनशक्ति जनता दल को चुनाव आयोग से पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैकबोर्ड मिला है.

Loading Ad...

लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कुछ दिनों पहले अपनी पार्टी के नाम का ऐलान किया था. तेज प्रताप यादव की पार्टी का नाम जनशक्ति जनता दल है. उनकी पार्टी का चुनाव चिन्ह ब्लैकबोर्ड है. इसे लेकर तेज प्रताप ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी आगामी बिहार विधानसभा चुनाव लड़ेगी.

चुनाव आयोग से मिला सिंबल 

तेजप्रताप यादव ने कहा कि साल 2020 में जनशक्ति जनता दल का गठन किया गया था. अब भारत निर्वाचन आयोग ने जनशक्ति जनता दल को चुनाव चिन्ह ब्लैकबोर्ड दिया है. तेज प्रताप ने कहा कि वे गठबंधन बना रहे हैं, जिसका नाम बिहार गठबंधन होगा.

Loading Ad...

तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे मुख्यमंत्री पद के भूखे नहीं है. हालांकि, उन्होंने परिवार से जुड़े सवालों को किनारा करते हुए कहा कि पूरा बिहार ही उनका परिवार है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस हो या कोई अन्य दल, मां पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. जो इस पर राजनीति करेगा, उसको भगवान का श्राप लगेगा.

Loading Ad...

सोशल मीडिया पोस्ट के बाद पार्टी और परिवार से निकाले गए थे तेजू भईया 

बता दें कि बीते दिनों तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया पर अनुष्का नाम की एक लड़की के साथ तस्वीर साझा की थी, जिसमें दावा किया गया था कि वे 12 साल से रिश्ते में थे. तेज प्रताप यादव के इस कदम को राजद सुप्रीमो लालू ने अनुशासनहीनता मानते हुए उन्हें राजद से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया.

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

विवाद को बढ़ते देख तेज प्रताप यादव ने यह पोस्ट डिलीट कर दिया. लेकिन, उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं, जिसके बाद उन पर सवाल उठने लगे. इसके बाद लालू प्रसाद यादव ने न सिर्फ तेज प्रताप को पार्टी से निष्कासित कर दिया, बल्कि उनसे पारिवारिक संबंध भी तोड़ने का फैसला किया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...