Advertisement
राहुल गांधी पर बरसे तेज प्रताप यादव, बोले- मछली पकड़ने और जलेबी बनाने में ही लगे हैं
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज में कहा कि देश अंधकार में जा रहा है और राहुल गांधी मछली पकड़ रहे हैं.
Advertisement
जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने एक बार फिर लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर निशाना साधा है.
तेज प्रताप ने राहुल गाँधी पर साधा निशाना
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी मछली पकड़ने के लिए तालाब में कूद जाते हैं. कभी जलेबी बनाने लग जाते हैं. अगर उन्हें मछली पकड़ना और जलेबी बनाना इतना ज्यादा पसंद है तो वे राजनीति में क्यों आए? जाकर रसोइया बन जाते.
Advertisement
पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान तेज प्रताप यादव ने अपने अंदाज में कहा कि देश अंधकार में जा रहा है और राहुल गांधी मछली पकड़ रहे हैं.
Advertisement
राहुल गांधी जिंदगी भर मछली ही पकड़ते रहेंगे
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का काम ही मोटरसाइकिल चलाना और प्रदूषण फैलाना है. राहुल गांधी जिंदगी भर मछली ही पकड़ते रहेंगे क्योंकि रोजगार की बात हो नहीं रही है. अगर मछली और जलेबी बनाना पसंद है तो रसोइया बन जाइए, राजनीति में क्या कर रहे हैं.
Advertisement
तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र में प्रचार करेंगे तेजप्रताप
तेजप्रताप ने महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव पर कहा कि वे उनके विधानसभा क्षेत्र में प्रचार के लिए जाएंगे, हमें कोई रोक सकता है. राघोपुर में दो हेलीकॉप्टर उतारेंगे.
उन्होंने तेजस्वी यादव के उस बयान पर भी पलटवार किया है, जिसमें तेजस्वी ने कहा कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता है, जवाब में तेज प्रताप ने कहा कि हम छोटे भाई से कहना चाहेंगे कि पार्टी से बड़ी जनता होती है. लोकतंत्र में जनता मालिक होती है, पार्टी या परिवार कुछ भी नहीं होता है. महुआ मेरे लिए पार्टी और परिवार से कहीं ज्यादा बढ़कर है. पार्टी एक व्यवस्था है, लेकिन जनता हमारी मालिक है.
Advertisement
मुझे मेरी जनता पर पूर्ण भरोसा: तेजप्रताप
तेजप्रताप ने कहा कि मुझे मेरी जनता पर पूर्ण भरोसा है कि वे भारी मतों से मुझे जिताएंगे और विधानसभा में भेजेंगे. उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी काबिलियत पर विश्वास रखता है, वही सफलता की ओर बढ़ता है.
यह भी पढ़ें
पीएम मोदी के साथ पटना के रोड शो में सीएम नीतीश कुमार के न दिखने के सवाल पर तेज प्रताप यादव ने कहा कि ये उनका मामला है इसमें हम क्या बोल सकते हैं.