Advertisement

Loading Ad...

चुनावी मैदान में उतरे पति फहद अहमद के लिए स्वरा भास्कर ने जनता से की आर्थिक मदद की अपील !

Maharashtra Election : चुनावी मैदान में उतरे पति फहद अहमद के लिए स्वरा भास्कर ने जनता से की आर्थिक मदद की अपील !

Loading Ad...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। कुल 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होने हैं। इनमें कई दिग्गज चेहरे इस चुनावी मैदान में नजर आ रहे हैं। इस बार की लड़ाई काफी दिलचस्प होने वाली है। जहां एक तरफ सत्ता में काबिज महायुति सत्ता बरकरार रखने के लिए लड़ाई लड़ रही है। तो वहीं महा विकास अघाड़ी  अपनी वापसी की पुरजोर कोशिश में लगी हुई है। इस चुनाव में बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर के पति फहद अहमद भी नजर आ रहे हैं। फहद अहमद समाजवादी पार्टी से जुड़े रहें। लेकिन महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उन्होंने एनसीपी शरद पवार ज्वाइन कर ली। पार्टी ज्वाइन करने के बाद शरद पवार ने उन पर भरोसा जताया और उन्हें अणुशक्ति नगर से बतौर उम्मीदवार उतारा है। फहद अहमद के टिकट मिलने के बाद पत्नी स्वरा भास्कर भी प्रचार-प्रसार में नजर आ रही है। स्वरा अपने पति के लिए क्राउडफंड जुटा रही हैं। इसके लिए उन्होंने जनता से बड़ी अपील की है। 

फहद अहमद ने क्राउड फंड के जरिए जुटाए 1 लाख रूपये 


बता दें कि फहद अहमद ने क्राउडफंड शुरू किया है। जिसका लिंक उनकी पत्नी स्वरा भास्कर ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फहद अहमद ने 35 लाख रूपये जुटाने का टारगेट रखा है। जो लिंक शेयर किया गया है। उसमें लिखा गया है कि 20 हजार से अधिक दान करने वालों के पास पैन कार्ड होना अनिवार्य है। अब तक करीब 98,612 रुपये इस क्राउडफंड के जरिए जुटाए गए हैं। अभी तक 64 लोगों ने दान किया है। चुनाव में अभी 13 दिन का वक्त बाकी है। लेकिन जो टारगेट फहद अहमद ने बना रखा है। उसका सिर्फ 3 प्रतिशत ही दान मिला है। इस क्राउड फंडिंग की शुरुआत 5 नवंबर को हुई है। जो 19 नवंबर तक चलेगी। 


अपने पति फहद अहमद के लिए स्वरा भास्कर ने जनता से की अपील 


स्वरा भास्कर ने अपने पति फहद अहमद के चुनाव प्रचार-प्रसार के लिए जनता से आर्थिक मदद मांगी है। स्वरा ने क्राउडफंडिंग का लिंक शेयर करते हुए लिखा है कि "राजनीति में प्रतिबद्ध, प्रगतिशील और शिक्षित युवा के समर्थन के लिए कृपया दान दें। एक्स पर लिखते हुए स्वरा ने कहा " मेरे पति फहद अहमद अणुशक्ति नगर से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। यह उनका क्राउडफंडिंग कैम्पेन है। बता दें कि हाल ही में अपने पति "फहद अहमद को चुनाव में टिकट देने पर स्वरा भास्कर ने एनसीपी-एसपी के नेतृत्व के प्रति आभार भी जताया था"। 

अणुशक्ति नगर से एनसीपी शरद पवार गुट के प्रत्याशी हैं फहद अहमद 


बता दें कि फहद अहमद महाराष्ट्र के अणुशक्ति नगर विधानसभा सीट से एनसीपी शरद पवार गुट के उम्मीदवार हैं। शरद पवार ने उन पर बड़ा भरोसा जताया है। अणुशक्ति नगर सीट के वर्तमान विधायक नवाब मालिक हैं। जो एनसीपी अजित पवार गुट के हैं। नवाब मलिक 2009 में भी इसी सीट से विधायक बने थे। वहीं 2014 का चुनाव यहां से अविभाजित शिवसेना पार्ट से तुकाराम काटे ने जीता था। इस सीट पर लड़ाई काफी कांटेदार है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...