Advertisement
तीन अमृत भारत एक्सप्रेस समेत बिहार को 7 ट्रेनों की सौगात, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिखाई हरी झंडी
बिहार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन से 7 ट्रेनों की सौगात दीं. इनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं.
Advertisement
बिहार को आधुनिक रेल कनेक्टिविटी के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है. बिहार को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना जंक्शन से 7 ट्रेनों की सौगात दीं. इनमें 3 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनें शामिल हैं. बता दें कि कार्यक्रम में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.
मिडिल वर्ग और आम लोगों की लोकप्रिय ट्रेन में शामिल अमृत भारत एक्सप्रेस की 12 सेवाएं अभी देश भर में चल रही हैं जिनमें 10 ट्रेन बिहार से चलती हैं. तीन नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की शुरुआत हो जाने के बाद इस क्लास की रेलगाड़ियां की संख्या बढ़कर 15 हो गई, जिसमें 13 ट्रेनों का परिचालन बिहार से होगा. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से बिहार वासियों के लिए यह बड़ी सौगात है.
रेल मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Advertisement
रेल सेवाओं में आम जनता की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी द्वारा पटना-बक्सर, झाझा-दानापुर, पटना-इसलामपुर और शेखपुरा-बरबीघा के रास्ते नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. शेखपुरा-बरबीघा-बिहार शरीफ के रास्ते नवादा से पटना के लिए पैसेंजर ट्रेन के चालू हो जाने से बरबीघा-अस्थावां-बिहार शरीफ रेलखंड पर (जिसका पिछले दिनों सीआरएस निरीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया गया है) ट्रेनों के परिचालन का इस क्षेत्र के लोगों का वर्षों पुराना सपना पूरा हो गया. पटना-इसलामपुर पैसेंजर एवं नवादा-पटना पैसेंजर का परिचालन नई लाइन जट डुमरी-फाजिलचक-तोपसरथुआ-दनियावां के रास्ते होगा जिससे इस क्षेत्र के लोगों को भी ट्रेन की सुविधा मिलेगी.
Advertisement
बिहार में 3 नई अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाने पर केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, "...मैं नवरात्रि के पावन अवसर पर हमें 'जीएसटी बचत उत्सव' का यह उपहार देने के लिए पीएम मोदी को धन्यवाद देना चाहता हूं. 2014 में, जब पीएम मोदी ने जिम्मेदारी संभाली, तो उन्होंने रेलवे पर एक नया ध्यान केंद्रित किया, खासकर उन राज्यों में जहां सुविधाएं सीमित थीं और रेलवे की आवश्यकता थी. बिहार में बजट पहले 1,000 करोड़ रुपये था; अब यह 10,000 करोड़ रुपये है. पहले, केवल कुछ परियोजनाएं पूरी हुई थीं. अब, पीएम मोदी के शासन के दौरान, बिहार में 1 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाएं चल रही हैं. कई नए सर्वेक्षण और नई परियोजनाओं की योजनाएं चल रही हैं. छठ और दीपावली पर, रिकॉर्ड संख्या में 12,000 विशेष ट्रेनें, जिनमें से लगभग 10,500 पहले ही अधिसूचित की जा चुकी हैं, तैनात की जाएंगी. कहीं आज हम 7 नई ट्रेनें शुरू करेंगे"
तीन अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात
Advertisement
इस समारोह में बिहार को एक और महत्वपूर्ण सौगात मिली. रेल मंत्री और उप मुख्यमंत्री 3 अमृत भारत एक्सप्रेस- मुजफ्फरपुर से हैदाराबाद के समीप चर्लपल्ली के मध्य, दरभंगा से अजमेर के समीप मदार जं. के मध्य और छपरा से आनंद विहार टर्मिनल के मध्य अमृत भारत ट्रेन की शुरुआत हो चुकी है.
मुजफ्फरपुर से चर्लपल्ली के चलने वाली अमृत भारत एक्सप्रेस मुजफ्फरपुर से दक्षिण भारत के लिए पहली अमृत भारत ट्रेन होगी जबकि छपरा-आनंद विहार अमृत भारत एक्सप्रेस बिहार से दिल्ली के लिए छठी अमृत भारत ट्रेन है.
यह अत्याधुनिक स्वदेशी ट्रेन यात्रियों को तेज, सुरक्षित और आरामदायक सफर का अनुभव देगी. ये ट्रेनें बिहार को देश के विभिन्न हिस्सों, खासकर उत्तर भारत और दक्षिण भारत से तेज़ और सुगम कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी. इनके संचालन से राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बल मिलेगा और पर्यटन, व्यापार के अलावा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे.
Advertisement
अमृत भारत एक्सप्रेस आधुनिकीकरण की बनी मिसाल
भारतीय रेलवे द्वारा विकसित अमृत भारत एक्सप्रेस आज देश की रेलवे प्रणाली के आधुनिकीकरण की मिसाल बन चुकी है. यह ट्रेन सिर्फ एक तेज़ और किफायती यात्रा का विकल्प नहीं है, बल्कि इसमें सेमी-ऑटोमेटिक कपलर, फायर डिटेक्शन सिस्टम, सील्ड गैंगवे, और टॉकबैक यूनिट जैसी अत्याधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. पहली बार नॉन-एसी कोच में भी यात्रियों की सुरक्षा के लिए उन्नत तकनीक अपनाई गई है.
इससे पहले बिहार को 10 अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों की सुविधा मिल रही है और अब इन 3 नई अमृत भारत ट्रेनों के शुरू होने से राज्य की कनेक्टिविटी और बेहतर होगी. यह विकसित बिहार से विकसित भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है.
Advertisement
अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेनों का रूट
1. गाड़ी सं. 15293/15294 मुजफ्फरपुर-चर्लपल्लीा-मुजफ्फरपुर अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक)- यह एक्सलप्रेस हाजीपुर, पाटलिपुत्र, आरा, बक्ससर, डीडीयू, प्रयागराज छिवकी, जबलपुर, इटारसी, नागपुर, काजीपेट के रास्ते चलायी जाएगी.
2. गाड़ी सं. 19623/19624 मदार-दरभंगा-मदार अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्ताहिक)- यह एक्सरप्रेस कमतौल, सीतामढ़ी, रक्सौाल, नरकटियागंज, गोरखपुर, गोमतीनगर, कानपुर, टुंडला, जयपुर के रास्ते् चलायी जाएगी.
Advertisement
3. गाड़ी सं. 15133/15134 छपरा-आनंद विहार-छपरा अमृत भारत एक्सप्रेस (सप्तााह में दो दिन)- यह एक्सशप्रेस सिवान, थावे, कप्ताजनगंज, गोरखपुर, बस्तीु, गोंडा, ऐशबाग (लखनऊ), कानुपर के रास्ते चलायी जाएगी.
पैसेंजर ट्रेनों का रूट
1. गाड़ी सं. 75271/75272 नवादा-पटना-नवादा डेमू पैसेंजर- यह पैसेंजर शेखपुरा, बरबीघा, अस्थाववां, बिहार शरीफ, नुरसराय, दनियावां, तोप सरथुआ, फाजिलचक, जटडुमारी, पुनपुन के रास्तें रविवार को छोड़कर सप्तानह में छ: दिन चलायी जाएगी.
Advertisement
2. गाड़ी सं. 75273/75274 इसलामपुर-पटना-इसलामपुर डेमू पैसेंजर- यह पैसेंजर पुनपुर, जटडुमरी, फाजिलचक, तोप सरथुआ, दनियावां, हिलसा के रास्तेच रविवार को छोड़कर सप्ताडह में छ: दिन चलायी जाएगी.
3. गाड़ी सं. 53201/53202 पटना-बक्सर-पटना फास्टा पैसेंजर- यह पैसेंजर दानापुर, आरा के रास्ते/ रविवार को छोड़कर सप्ता ह में छ: दिन चलायी जाएगी.
4. गाड़ी सं. 5323/53204 झाझा-दानापुर-झाझा फास्टे पैसेंजर- यह पैसेंजर जमुई, किउल, मोकामा, बख्तियारपुर, फतुहा के रास्तेै रविवार को छोड़कर सप्ताुह में छह दिन चलायी जाएगी.
Advertisement
यह भी पढ़ें
आपको बता दें कि बिहार में नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में केंद्र से लेकर राज्य सरकार ने अपनी एड़ी चोटी का जोड़ लगा दिया है. NDA किसी भी हाल यहां अपनी सरकार को दोहराने के लिए तत्पर है. इसी को देखते हुए बिहार में राजनीतिक हलचल तेज है. फिलहाल बिहार को मिले इस सौगात से चुनाव में NDA और खासकर BJP को कितना फायदा होता है ये आने वाला वक्त ही बता पाएगा.