Advertisement

Loading Ad...

कांग्रेस के लिए चुनावी शंखनाद करेंगे राहुल गांधी, संदीप दीक्षित ने जताई ख़ुशी

पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार का शंखनाद करने जा रहे है। इसको लेकर पार्टी के नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है।

Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अब काफ़ी काम समय बचा है। इस बीच सियासी दलों ने राज्य में अभी पानी के प्रचार अभियान को तेज़ कर दिया है। इस चुनाव में सीधी लड़ाई बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मानी जा रही है, हालाँकि कांग्रेस पार्टी भी दावा कर रही है की इस बार उसका प्रदर्शन बेहतर होने वाला है। ऐसे में पार्टी के पक्ष में माहौल तैयार करने के लिए अब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी भी चुनाव प्रचार का शंखनाद करने  जा रहे है। इसको लेकर पार्टी के नेता और नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रत्याशी संदीप दीक्षित ने अपनी ख़ुशी ज़ाहिर की है। 


राहुल गांधी की सोच का प्रभाव पड़ेगा 

इसी को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता संदीप दीक्षित ने सोमवार को आईएएनएस से खास बातचीत की। उन्होंने कहा," आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली रैली है। मुझे लगता है कि इसका दिल्ली में अच्छा प्रभाव हो सकता है, क्योंकि राहुल गांधी पार्टी की वरिष्ठ नीति और सोच का प्रतिनिधित्व करते हैं। पिछले कुछ समय से यह सवाल उठ रहा था कि कांग्रेस का वरिष्ठ नेतृत्व कहां है और अब राहुल गांधी के आने से यह संदेश जाएगा कि कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं को मजबूत करने के लिए एक ठोस अभियान चला रही है।" संदीप दीक्षित ने आगे कहा कि "आज से कांग्रेस का अभियान औपचारिक रूप से शुरू हो रहा है। जहां तक दिल्ली के विभिन्न इलाकों में नेताओं के आने-जाने का सवाल है, वह हमारी वरिष्ठ नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा। हम सभी इस अभियान की शुरुआत को लेकर उत्सुक हैं।"



आप ने जाट समुदाय के लिए पहले क्यों नहीं सोचा

कांग्रेस नेता ने अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए कहा, " दिल्ली में जाट समुदाय के लोग यह सवाल उठा रहे हैं कि पिछले दस सालों में उन्हें आरक्षण क्यों नहीं दिया गया? जब हरियाणा में आरक्षण के मुद्दे पर लोग सड़कों पर उतरे थे, तब आप ने इनका समर्थन नहीं किया। शीला दीक्षित जी ने इस मुद्दे पर काफी काम किया था, लेकिन अब किसी ने इसको आगे बढ़ाने की कोशिश नहीं की। जाट इस पर सवाल उठा रहा है।" उन्होंने आगे कहा कि पश्चिमी दिल्ली में जहां जाट रहते हैं, वहां लोग आम आदमी पार्टी के विधायक को नहीं आने देना चाहते हैं। लोग यह मानते हैं कि आम आदमी पार्टी ने चुनाव से पहले पैसे बांटे और दूसरे पक्ष ने इमोशनल कार्ड खेला। ऐसे में हमारी पार्टी का क्या अभियान है, यह भी लोगों के बीच चर्चा का विषय है।


वोटरों को सम्मान देना चाहिए 

वहीं, चुनाव में पैसे बांटने को लेकर कांग्रेस नेता ने नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि पार्टी के पैसे बांटने वाले तरीके को लेकर भी कई लोगों ने शिकायत की है। कुछ महिलाएं और लोग इसको रिश्वत मानते हैं और कह रहे हैं कि इस तरह से वोट खरीदे नहीं जा सकते। उदाहरण के लिए, कुछ जगहों पर चादर, कंबल, और पैसे बांटे जा रहे हैं, लेकिन यह तरीका गलत है। अगर आपको किसी को चादर, कंबल या पैसे देकर वोट चाहिए, तो क्या आपके पास जनता के लिए विकास, ईमानदारी और पार्टी का एजेंडा नहीं है? उन्होंने आगे कहा कि वोटर को सम्मान देना चाहिए, न कि उसे एक बिकाऊ वस्तु समझना चाहिए। जो पार्टियां सोचती हैं कि वोटर को खरीदा जा सकता है, वे वोटर का अपमान कर रही हैं। वोटर सिर्फ पैसे और सामान के बदले नहीं बिकते; उन्हें पार्टी के विकास और प्रतिबद्धता से प्रभावित किया जाता है।


बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में संपन्न कराए जाएंगे। यहां पर सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान प्रस्तावित है। वहीं इसके नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...