Advertisement

Loading Ad...

महाराष्ट्र विधानसभा में गायब हुए जनता के मुद्दे, खरगे कह रहे BJP को जहरीला सांप तो योगी बता रहे Congress का DNA

Maharashtra Election में जनता के मुद्दे गायब हो गए हैं और इनकी जगह धार्मिकता, पाकिस्तान और जहरीली बातों ने ले ली है। 20 नवंबर को वोटिंग है। इससे पहले योगी आदित्यनथ कांग्रेस का DNA बता रहें है तो अब मल्लिकार्जुन खरगे का बयान सुर्खियां बटोर रहा है।

Loading Ad...

महाराष्ट्र का चुनावी जंग कई मायनों में दिलचस्प हो चला है। यहां चुनावी मुद्दों से जनाता का हित गायब हो गया है और इनकी जहर हेट स्पीच ने ले ली है। अब यहां धार्मिकता, पाकिस्तान और जहरीली बातें ही राजनेताओं के मुंह से सुनने को मिल रहा है। BJP-Congress के बीच जुबानी जंग तेज हो चली है। वोटरों को चुभाने के लिए नेता आरोप लगाते हुए जहर उगल रहें है। 


चुनाव में योगी आदित्यनाथ के बयान 'बटेंगे तो कटेंगे' ने एक अहम स्थान बनाया हुआ है। और अब इसी बीच मल्लिकाअर्जुन खरगे के बयान ने सुर्खियां बटोरना शुरू कर दिया है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने भाजपा और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) की तुलना ‘जहर’ से कर दी और उन्हें भारत में ‘राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक’ करार दिया। 

Loading Ad...


Loading Ad...

इसी पर भाजपा ने पलटवार भी किया और कहा कि खरगे पहले ईवीएम पर दोष मढ़ते थे, अब उन्होंने हमें नहीं जनता को सांप कहा है। इधर, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने चुनावी रैली में कहा है कि कांग्रेस के अंदर अंग्रेजों का डीएनए है। सीएम योगी ने एक रैली में कहा कि 1947 में कांग्रेस नेतृत्व चाहता तो भारत का विभाजन नहीं होता और न ही पाकिस्तान बनता। पाकिस्तान के लिए दंगा करने वाले मुसलमानों से वैसे ही निपटा जा सकता था, जैसे आज निपटते हैं। 


Loading Ad...

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने क्या कहा? 


महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त होने से ठीक एक दिन पहले सांगली में खरगे ने ‘जहरीले सांप को मारने’ का उदाहरण दिया। खरगे ने कहा, ‘अगर भारत में राजनीतिक रूप से सबसे खतरनाक कोई चीज है तो वह भाजपा और आरएसएस हैं। वे जहर की तरह हैं। अगर सांप काटता है तो वह व्यक्ति  मर जाता है... ऐसे जहरीले सांप को मार देना चाहिए।’

Loading Ad...

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए खरगे ने कहा कि महाराष्ट्र चुनाव में प्रचार करने वाले नेताओं की संख्या, मैदान में उतरे उसके उम्मीदवारों की संख्या से ज्यादा है। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री, गृह मंत्री और दूसरे नेता यहां आए हैं। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी यहां थे। पता नहीं उन्हें क्या हुआ। उत्तर प्रदेश में झांसी के एक अस्पताल में आग लगने से 10 बच्चे मर गए। इसके बावजूद महाराष्ट्र में उनकी जनसभाएं नहीं रुकीं.’

यह भी पढ़ें

खरगे ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर भी निशाना साधा। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि यह विधानसभा का चुनाव है, देश का प्रधानमंत्री चुनने का नहीं. उनकी ‘सत्ता की भूख’ अभी शांत नहीं हुई है। खरगे ने कहा, ‘मोदी कल तक यहीं थे। आज वह विदेश में हैं। मणिपुर जल रहा है, लोग मर रहे हैं, आदिवासी महिलाओं का अपमान हो रहा है और महिलाओं के साथ बलात्कार हो रहा है, लेकिन मोदी कभी मणिपुर नहीं गए। वह विदेश दौरे पर हैं।’

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...