Advertisement

Loading Ad...

Priyanka जीत गईं फिर भी Congress के हैं 97 सांसद क्यों हैं ?

Priyanka Gandhi तो वायनाड में प्रचंड बहुमत से जीत गईं लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस सौ का आंकड़ा नहीं पार कर पाई, जानिये कांग्रेस के अब कितने सांसद हैं ?

Loading Ad...
कभी देश की सत्ता संभालने वाली कांग्रेस की हालत आज ऐसी हो गई कि जिस राहुल गांधी को कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता जननायक कहते फिरते हैं… महाराष्ट्र की जनता ने उस जननायक को ही सिरे से नकार दिया… और 101 सीटों पर चुनाव लड़ने वाली पूरी कांग्रेस महज 15 सीटें ही जीत सकी... लेकिन इसके बावजूद लगता है कांग्रेस को कोई फर्क नहीं पड़ता… क्योंकि केरल की वायनाड सीट से प्रियंका गांधी ने 4 लाख से भी ज्यादा वोटों से प्रचंड जीत हासिल की है… जिसकी खुशी में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे इस कदर गदगद नजर आए कि लड्डू खाते नजर आए…

ये तस्वीर देख कर ऐसा लग रहा है कि महाराष्ट्र की हार एक तरफ और गांधी परिवार से आने वालीं प्रियंका गांधी की जीत एक तरफ… इसीलिये मल्लिकार्जुन खड़गे महाराष्ट्र हार का गम भुलाते हुए लड्डू खाते तो नजर आए... तो वहीं सबसे बड़ी बात ये है कि ज्यादातर लोगों को ये लग रहा होगा कि प्रियंका गांधी के जीत हासिल करने के बाद कम से कम 99 के फेर में अटकी कांग्रेस ने सौ का आंकड़ा पार कर लिया... लेकिन जरा ठहरिये… प्रियंका गांधी जीत भले ही गई हों… लेकिन अभी भी कांग्रेस 99 के फेर में ही अटकी हुई है…


कैसे 99 के फेर में अटकी कांग्रेस ?

दरअसल लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को 99 सीटों पर जीत मिली थी।2 सीटों से चुनाव लड़े राहुल गांधी ने केरल की वायनाड सीट छोड़ दी थी।जिससे कांग्रेस के पास लोकसभा में सिर्फ 98 सांसद ही बचे रह गये। नांदेड़ से जीते वसंतराव चव्हाण के निधन से एक सांसद और कम हो गये
इस तरह से 99 सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस के पास 97 सांसद रह गये।

यानि लोकसभा चुनाव में 99 सीटें जीतने के बावजूद कांग्रेस के पास 97 सांसद ही थे। तो वहीं महाराष्ट्र की नांदेड़ और केरल की वायनाड सीट पर जब उपचुनाव हुआ तो कांग्रेस ने दोनों ही सीटों पर जीत हासिल की।

इस तरह से कांग्रेस के पास फिर से लोकसभा में 99 सांसद तो हो गये। लेकिन सौ का आंकड़ा नहीं पार कर पाई। हालांकि महाराष्ट्र की ही सांगली सीट से निर्दलीय सांसद विशाल पाटिल ने कांग्रेस को समर्थन दिया है। लेकिन खुद कांग्रेस ने ही अपनी वेबसाइट पर विशाल पाटिल का नाम नहीं लिखा। यानि वो उन्हें अपना सांसद नहीं मानती है।इस तरह से देखें तो कांग्रेस के पास अभी भी महज 99 सांसद ही हैं। तो वहीं जब तक प्रियंका और नांदेड़ सांसद रवींद्र चव्हाण शपथ नहीं लेते हैं तब तक कांग्रेस के पास 97 सांसद ही रहेंगे।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...