Advertisement

Loading Ad...

'बटन इतनी तेज दबाओ कि करंट इटली तक लगे…', जमुई की रैली में महागठबंधन पर जमकर बरसे अमित शाह

Bihar Election 2025: पहले चरण की रिकॉर्ड वोटिंग के बाद सभी दल दूसरे चरण पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. इसी कड़ी में जमुई रैली में शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जंगलराज भेष बदलकर आना चाहता है, लेकिन जनता इसे रोक देगी. उन्होंने लालू-राबड़ी शासन के दौरान हुए अपहरण, उगाही और व्यापार ठप्प करने का जिक्र किया.

Screengrab/ X @AmitShah
Loading Ad...

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण में रिकॉर्ड तोड़ वोटिंग के बाद अब सभी सियासी दलों की नजरें दूसरे चरण के मतदान पर टिकी हुई हैं. सभी पार्टियों का पूरा फोकस दूसरे चरण में होने वाले मतदान की सीटों पर है. इस बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को जमुई में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए विपक्षी दलों आरजेडी और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पहले चरण के मतदान के बाद लालू प्रसाद यादव और राहुल गांधी की पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया है. जनसभा में मौजूद लोगों से अमित शाह ने कहा, '11 नवंबर को जमुई में बटन इतनी तेज दबाओ कि करंट इटली तक पहुंचे.'

भेष बदलकर आना चाहता है जंगलराज 

बिहार के जमुई में संबोधित करते हुए अमित शाह ने कहा कि बिहार की जनता ने चुनाव के पहले चरण में ही डंके की चोट पर ये ऐलान कर दिया है कि 'जंगलराज' भेष बदलकर, कपड़े बदलकर और चेहरा बदलकर आना चाहता है, लेकिन हम उसे आने नहीं देंगे. आरजेडी -कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि लालू-राबड़ी के शासन में बारात आती थी, तो बारात के साथ ही उगाही के लिए कुछ लोग कट्टा लेकर आ जाते थे. फिरौती के लिए अपहरण और नरसंहार होते थे, 20 से ज्यादा नरसंहार बिहार में हुए. इस जंगलराज ने बिहार के कल-कारखाने और व्यापार बंद करवा दिए और बिहार को गरीब बनाने का काम किया.

Loading Ad...

नीतीश कुमार ने बदली बिहार की तस्वीर: अमित शाह 

Loading Ad...

अमित शाह ने आगे यह भी कहा, 'नीतीश कुमार ने जंगलराज को समाप्त कर दिया है. मोदी जी ने 10 साल के अंदर बिहार के हर कोने में इंफ्रास्ट्रक्चर बनाकर, रोड, पुल, पुलिया, बिजली के कारखाने, गन्ने की फैक्ट्रियां, इथेनॉल और खाद की फैक्ट्रियां लगाकर विकास की शुरुआत की है.' उन्होंने यह भी कहा कि अगले 5 साल बिहार को विकसित बनाने के 5 साल हैं. रैली के दौरान बिहार में नक्सवाद पर कार्रवाई को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, 'एक जमाने में पूरा जमुई लाल खून और लाल आतंक से सना हुआ था. यहीं नक्सलवादियों ने अपना अड्डा बना रखा था. 150 नक्सलियों ने धनबाद-पटना एक्सप्रेस को हाईजैक करके ती न यात्रियों की हत्या कर दी थी. गया, औरंगाबाद और जमुई में इनका ही दबदबा था.'

नक्सलवाद से मुक्त हुआ बिहार 

Loading Ad...

अमित शाह ने आगे कहा, 'ये मोदी जी का ही काम है कि उन्होंने पूरे बिहार से नक्सलवाद को समाप्त कर दिया. बिहार के कुछ जिले ऐसे थे, जहां 3 बजे तक ही मतदान होता था. नक्सलवाद समाप्त हुआ और इस बार 5 बजे तक वोटिंग तक हो रही है. यहां का चोरमारा गांव, जो मुंगेर-जमुई बॉर्डर पर है, वो 25 साल के बाद नक्सलमुक्त हुआ है.' मतदाताओं से अमित शाह ने कहा कि अगर आपसे जरा भी गलती हुई और आप कमल छाप या तीर छाप से जरा भी इधर-उधर गए तो फिर से जंगलराज आने वाला है.

यह भी पढ़ें

बताते चलें कि रैली में अमित शाह ने जनता से आह्वान किया कि 11 नवंबर को मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और विकास की राह को मजबूत बनाएं. उन्होंने स्पष्ट किया कि बिहार की जनता अब जंगलराज को दोबारा आने नहीं देगी और आने वाले पांच साल में राज्य को नई ऊँचाइयों तक ले जाने का अवसर है.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...