Advertisement
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, भभुआ सीट से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने दिया इस्तीफा
भभुआ से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने विधानसभा सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है. मार्च 2024 में वे आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो चुके हैं. भरत बिंद ने कहा कि यह फैसला जनता की बेहतर सेवा और विकास की राजनीति के लिए लिया गया है.
Advertisement
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले सियासी हलचल अपने चरम पर है. गठबंधन की बैठकों और सीट बंटवारे की चर्चाओं के बीच अब आरजेडी को एक बड़ा झटका लगा है. कैमूर जिले की भभुआ विधानसभा सीट से आरजेडी विधायक भरत बिंद ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. इस इस्तीफे के साथ ही बिहार की राजनीति में एक बार फिर नए समीकरण बनने की संभावना तेज हो गई है.
बीजेपी से चुनाव लड़ सकते हैं भरत बिंद
बिहार की राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, भरत बिंद जल्द ही भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट पर आगामी विधानसभा चुनाव मैदान में उतर सकते हैं. गौरतलब है कि भरत बिंद ने मार्च 2024 में ही आरजेडी से अलग होकर बीजेपी का दामन थाम लिया था. अब उन्होंने औपचारिक रूप से विधायक पद से भी इस्तीफा दे दिया है, जिससे यह संकेत साफ हो गया है कि वे एनडीए खेमे से चुनाव लड़ने की तैयारी में हैं.
Advertisement
जनता की सेवा को बताया इस्तीफे का कारण
Advertisement
इस्तीफा देने के बाद भरत बिंद ने कहा कि उनका यह कदम जनता की सेवा को समर्पित है. उन्होंने कहा, 'मैंने हमेशा विकास की राजनीति की है. भभुआ की जनता ने मुझे बहुत प्यार दिया है. अब समय आ गया है कि उनके विश्वास को और मजबूत करने के लिए मैं नया रास्ता अपनाऊं.' उनके इस बयान से साफ झलकता है कि वे अब राजनीतिक तौर पर नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं.
भरत बिंद का राजनीतिक सफर रहा उतार-चढ़ाव भरा
Advertisement
भरत बिंद का राजनीतिक सफर भी काफी रोचक रहा है. कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र के सिलौटा गांव के रहने वाले भरत बिंद ने 2010 में जिला परिषद चुनाव जीतकर राजनीति में कदम रखा था. इसके बाद उन्होंने 2015 में बहुजन समाज पार्टी से भभुआ सीट पर चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा. वर्ष 2020 में उन्होंने आरजेडी के टिकट पर चुनाव जीतकर विधानसभा तक पहुंच बनाई.
सीट बंटवारे को लेकर बिहार की सियासत में हलचल
वहीं दूसरी ओर बिहार की सियासत में अभी भी सीट बंटवारे को लेकर हलचल जारी है. एनडीए और महागठबंधन दोनों खेमों में अभी तक अंतिम सहमति नहीं बन पाई है. लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के नेता और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में आपात बैठक बुलाई है. जबकि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी राजधानी में सुबह 10 बजे पार्टी नेताओं के साथ मंथन करेंगे. इसी बीच प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी भी 100 सीटों पर अपने उम्मीदवारों के नामों का ऐलान करने जा रही है.
Advertisement
राजनीतिक समीकरणों में तेजी से हो रहा बदलाव
यह भी पढ़ें
बिहार की राजनीति में भरत बिंद के इस्तीफे के साथ यह साफ हो गया है कि आगामी चुनाव में सियासी जोड़-तोड़ और दल बदल का दौर और तेज होगा. अब सबकी निगाहें इस पर टिकी हैं कि बीजेपी कब उन्हें आधिकारिक रूप से उम्मीदवार घोषित करती है और आरजेडी इस झटके से कैसे उबरती है.