×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

बिहार में चुनाव से पहले जारी होंगे नए वोटर आईडी कार्ड, BLO को इस तारीख तक देनी होगी अपनी नई फोटो, 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में नई वोटर आईडी जारी किए जाएंगे. कोई भी मतदाता नाम छूटने या किसी भी तरह की गड़बड़ी या नई वोटर आईडी के लिए BLO को अपनी फोटो 1 सितंबर तक दे सकता है. नई सूची से करीब 65 लाख वोटरों के नाम काटे गए हैं.

बिहार में चुनाव से पहले जारी होंगे नए वोटर आईडी कार्ड, BLO को इस तारीख तक देनी होगी अपनी नई फोटो, 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से कटे
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव से पहले प्रदेश में वोटर लिस्ट के नवीनीकरण की प्रक्रिया काफी तेज हो गई है. नई लिस्ट से 65 लाख नामों को हटाया गया है. नए वोटर आईडी कार्ड के लिए किसी भी मतदाता को 1 सितंबर तक अपनी फोटो BLO को देनी होगी. निर्वाचन आयोग की तरफ से 1 अगस्त को प्रदेश के 243 विधानसभा क्षेत्र के 90 हजार 713 मतदान केंद्रों की ड्राफ्ट मतदाता सूची प्रकाशित कर दी गई है. 

ड्राफ्ट वोटर लिस्ट सभी राजनीतिक दलों को सौंपी गई 

बता दें कि बिहार में 24 जून से 25 जुलाई तक चले गणना के बाद से राज्य के सभी 38 जिला निर्वाचन अधिकारियों यानि DEO ने ड्राफ्ट वोटर लिस्ट राजनीतिक दलों को सौंप दी हैं. इसके अलावा उन मतदाताओं की अलग से सूची भी जारी की गई है, जिनके नाम 24 जून की सूची में थे, लेकिन 1 अगस्त की नई सूची से गायब था. 

Advertisement

65 लाख से ज्यादा वोटरों के नाम काटे गए

निर्वाचन आयोग द्वारा कराई गई गणना के बाद करीब 65 लाख से ज्यादा नाम नई वोटर लिस्ट से हटा दिए गए हैं. नई सूची में 7 करोड़ 24 लाख मतदाता शामिल हैं. जानकारी के लिए बता दें कि जिन लोगों के नाम इस सूची से हटाए गए हैं, वह या तो इस दुनिया में नहीं है या फिर किसी दूसरे राज्य में शिफ्ट हो चुके हैं. निर्वाचन आयोग ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर ड्राफ्ट वोटर लिस्ट भी जारी की है. 

1 लाख 60 हजार बूथ लेवल एजेंट मैदान में

बता दें कि राजनीतिक दलों द्वारा चुने गए कुल 1 लाख 60 हजार बूथ लेवल एजेंट मैदान में चल रहे हैं. इन सब का कार्यभार क्षेत्र में मतदाता सूची की निगरानी करना है. इसके अलावा आने वाले चुनाव के लिए मतदाताओं को जागरुक भी कर रहे हैं. 

Advertisement

आखिर कहां और कैसे करें अपने नाम की जांच

अगर आप भी इस नई सूची में अपना नाम चेक करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको voters.eci.gov.in की वेबसाइट पर विजिट करना होगा. वहां पर आप अपने EPIC नंबर से अपना नाम देख सकते हैं. अगर आपके इस वोटर आईडी में किसी भी तरह की कोई गलती या नाम छूट गया है, तो इसके लिए आप अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. 

सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक विशेष कैंप लगाए गए

बता दें कि मतदाता सूची को लेकर किसी भी तरह की सुधार के लिए राज्य के सभी ब्लॉक सह अंचल कार्यालयों और नगर निकाय कार्यालयों में हर रोज कैंप लगाए जा रहे हैं. इसका समय सुबह 10 बजे से लेकर शाम 5 बजे तक का है. यहां जाकर कोई भी नागरिक अपने वोटर आईडी कार्ड में सुधार करवा सकता है. अगर नया वोटर है, तो वह अपना नाम भी जुड़वा सकता है. यह कैंप 1 सितंबर तक लगे रहेंगे. 

युवा मतदाताओं को जोड़ने के लिए चलाया जा रहा अभियान

Advertisement

यह भी पढ़ें

बता दें कि 1 जुलाई से 1 अक्टूबर 2025 के बीच 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवाओं को मतदाता सूची में जोड़ने के लिए विशेष अभियान भी चलाया जा रहा है. अब तक 3,223 युवाओं ने अपना फार्म भरकर घोषणा पत्र को जमा किया है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें