×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

New Delhi Election: कांग्रेस की हालात खराब, कई नेता पार्टी छोड़ आप में हुए शामिल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को कई बड़े झटके लगते दिखाई दे रहे हैं। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने इस्तीफा देकर आम आदमी पार्टी ज्वाइन कर लिया है। इनमें पांच बार के विधायक मतीन अहमद और तीन बार के विधायक वीर सिंह धीमान शामिल है।

New Delhi Election: कांग्रेस की हालात खराब, कई नेता पार्टी छोड़ आप में हुए शामिल
Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी को एक के बाद एक कई बड़े झटके लगते दिखाई दे रहे है। यह झटके किसी विरोधी पार्टी से नहीं बल्कि इंडिया गठबंधन का हिस्सा आम आदमी पार्टी दे रही है। अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कई नेताओं ने कांग्रेस का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी का दामन थाम लिया है। इनमें दिग्गज नेता और 3 बार के विधायक वीर सिंह धीमान और 5 बार के विद्यालय मतीन अहमद शामिल है। चुनाव से पहले दोनों ही पार्टियों में टकराव की स्थिति बनती नजर रही है। अभी तक कांग्रेस और आप की तरफ से यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि क्या दिल्ली विधानसभा चुनाव में दोनों पार्टियों के बीच सीटों का बंटवारा होगा या फिर दोनों सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित करेंगे। दरअसल, आम आदमी पार्टी लगातार मजबूत होती जा रही है। वहीं कांग्रेस की स्थिति अभी तक उतनी अच्छी नहीं है। यही कुछ वजह है कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं को आम आदमी पार्टी में अपना भविष्य दिखाई दे रहा है। 

कांग्रेस के पूर्व विधायक वीर सिंह धीमान आप में हुए शामिल 

कांग्रेस नेता और दिल्ली के सीमापुरी से 3  बार के विधायक वीर सिंह धीमान कांग्रेस छोड़ आप पार्टी में शामिल हो गए हैं। इसकी जानकारी दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दी है। कांग्रेस का साथ छोड़ आम आदमी पार्टी में रहे कई नेताओं के फैसले पर कांग्रेस खफा नजर रही है। 

पहले मतीन अहमद अब वीर सिंह धीमान ने छोड़ा कांग्रेस 

Advertisement

इससे पहले 10 नवंबर को कांग्रेस नेता और सीलमपुर सीट से 5 बार विधायक रहे मतीन अहमद भी कांग्रेस छोड़ आप आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। मतीन दिल्ली कांग्रेस इकाई के वरिष्ठ नेता है। उनके बहू और बेटे भी आप में शामिल हुए थे। इसकी घोषणा आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने की थी। 

कांग्रेस पार्षद भी कर रहे आम आदमी पार्टी का समर्थन 

कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं,विधायकों के साथ पार्षद और मेयर का भी आप आदमी पार्टी ज्वाइन में आना लगातार जारी है। गुरुवार को कांग्रेस पार्षद और उनके पति ने पार्टी से इस्तीफा देते हुए मेयर चुनाव में आम आदमी पार्टी को समर्थन देने की बात कही है। बता दें कि दिल्ली नगर निगम (मुस्तफाबाद वार्ड 243) की पार्षद सबीला बेगम और उनके पति मोहम्मद खुश नूद ने कहा हम बीजेपी का समर्थन नहीं कर सकते। मैं और मेरी पत्नी कांग्रेस पार्टी के सदस्यता से इस्तीफा देते हैं। 

कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी पर साधा निशाना

आम आदमी पार्टी चुनाव से पहले सक्रिय हो गई है। कांग्रेस पार्टी द्वारा नेताओं का छोड़कर जाना देखकर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया है कि केजरीवाल "गठबंधन धर्म" नहीं निभा रहे हैं। इसको लेकर दोनों पार्टियों के बीच तकरार बढ़ती जा रही है। 

Advertisement

अरविंद केजरीवाल खुशी से गदगद 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि जिस तरीके से दूसरी पार्टी से नेताओं का इस्तीफा देना और आम आदमी पार्टी ज्वाइन करने का सिलसिला जारी है। इससे हम काफी खुश है। हम तीसरी बार दिल्ली में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे। मीडिया संबोधन में केजरीवाल ने कहा कि "पार्टी ने हमेशा प्रदर्शन के आधार पर शहर में वोट मांगे हैं। यही वजह है कि बाकी पार्टी के नेता आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। हम फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव में अच्छे उम्मीदवार उतारने पर विचार कर रहे हैं। क्योंकि तो आप और ही देश किसी की जागीर है। हम सिर्फ अच्छे लोगों को टिकट बाटेंगे। 

फरवरी तक हो सकता है दिल्ली विधानसभा चुनाव 

Advertisement

यह भी पढ़ें

महाराष्ट्र,झारखंड विधानसभा चुनाव के बाद अब बिहार और दिल्ली की बारी है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है कि दिल्ली और बिहार विधानसभा चुनाव के तारीख का ऐलान जनवरी के अंत तक हो सकता है। चुनाव फरवरी महीने में कराया जा सकता है। हालांकि चुनाव को लेकर अभी तक किसी भी तरह से कोई भी जानकारी सामने नहीं आई है।

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें