×
जिस पर देशकरता है भरोसा

असम चुनाव से पहले हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, 5 लाख बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त, बजाली में बनेगा मेडिकल कॉलेज

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि पार्टी ने राज्य के विकास और जनकल्याण को बढ़ावा देने के लिए 31 अहम वादे किए हैं.

असम चुनाव से पहले हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा ऐलान, 5 लाख बीघा जमीन अतिक्रमण मुक्त, बजाली में बनेगा मेडिकल कॉलेज
Image Credits: IANS
Advertisement

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने आगामी विधानसभा चुनावों से पहले बड़े वादे करते हुए कहा है कि उनकी सरकार दोबारा सत्ता में आने पर राज्य में 5 लाख बीघा जमीन को अतिक्रमण से मुक्त कराया जाएगा. साथ ही बजाली में नौ महीने के भीतर एक मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा.

सीएम सरमा ने असम में जमीन अतिक्रमण मुक्त करने का वादा

बजाली में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में बड़े पैमाने पर अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया जाएगा. उन्होंने दावा किया कि असम में फिलहाल करीब 50 लाख बीघा जमीन पर अतिक्रमण है.

उन्होंने कहा कि अतिक्रमण हटाकर खासकर चार (नदी किनारे) इलाकों की जमीन को आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों में बांटा जाएगा. उन्होंने कहा, “हम प्रभावशाली अतिक्रमणकारियों से जमीन वापस लेकर गरीबों में वितरित करेंगे.”

Advertisement

मुख्यमंत्री ने किए 31 अहम वादे 

मुख्यमंत्री ने भारतीय जनता पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र का जिक्र करते हुए बताया कि पार्टी ने राज्य के विकास और जनकल्याण को बढ़ावा देने के लिए 31 अहम वादे किए हैं.

स्वास्थ्य सुविधाओं को मजबूत करने पर जोर देते हुए सरमा ने कहा कि भाजपा के फिर से सत्ता में आने के बाद बजाली में नौ महीने के भीतर मेडिकल कॉलेज स्थापित किया जाएगा. इसके लिए करीब 100 बीघा जमीन की जरूरत होगी.

Advertisement

उन्होंने स्थानीय लोगों से अपील की कि वे मेडिकल कॉलेज के लिए जमीन उपलब्ध कराने में सहयोग करें, ताकि सरकार बनने के तुरंत बाद परियोजना पर काम शुरू किया जा सके.

यह भी पढ़ें

असम में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. सभी प्रमुख दल मतदाताओं को साधने में जुटे हैं और विकास, भूमि सुधार तथा बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रमुख मुद्दा बना रहे हैं.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें