Advertisement
Maharashtra Election : MVA ने 21 तो महायुति ने 9 सीटों पर नहीं घोषित किए उम्मीदवार, आज नामांकन की आखिरी तारीख
सोमवार को महायुति गुट की शिवसेना ने 13 और बीजेपी ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए। अब तक महायुति ने कुल 288 सीटों में से 279 पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें आपसी सहमति पर बीजेपी 146, शिवसेना 78, अजित पवार की एनसीपी 49 और 6 सीटों पर अन्य सहयोगी दलों ने प्रत्याशी उतारे हैं। लेकिन 9 उम्मीदवार अभी भी घोषित किए जाने बाकी है।
Advertisement
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। जहां एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होंगे। इस चुनाव में उम्मीदवारों के नामांकन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर है। लेकिन सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों अब तक सभी 288 सीटों पर अपने प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इनमें महा विकास अघाड़ी गठबंधन और महायुति गठबंधन हैं। महाविकास अघाड़ी गठबंधन की तरफ से 21 और महायुति गठबंधन की तरफ से 9 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान नहीं हुआ है। जानकारी के लिए बता दें कि महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट की (शिवसेना), शरद पवार अच्छा की एनसीपी और कई अन्य छोटे दल शामिल है। वहीं महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना,अजित पवार गुट की एनसीपी और कुछ छोटे दल शामिल है।
महायुति ने अब तक 279 उम्मीदवारों का किया ऐलान
सोमवार को महायुति गुट की शिवसेना ने 13 और बीजेपी ने 25 सीटों पर अपने उम्मीदवार घोषित किए। अब तक महायुति ने कुल 288 सीटों में से 279 पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें आपसी सहमति पर बीजेपी 146, शिवसेना 78, अजित पवार की एनसीपी 49 और 6 सीटों पर अन्य सहयोगी दलों ने प्रत्याशी उतारे हैं। लेकिन 9 उम्मीदवार अभी भी घोषित किए जाने बाकी है।
Advertisement
महा विकास अघाड़ी ने अब तक 265 उम्मीदवारों का किया ऐलान
Advertisement
बता दें कि महा विकास अघाड़ी ने अब तक कुल 288 सीटों में से 265 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इनमें एनसीपी शरद पवार गुट ने सोमवार को 6 प्रत्याशियों का ऐलान किया। अब तक 265 उम्मीदवारों में कांग्रेस ने 102, उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने 84, शरद पवार की एनसीपी ने 82 सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान किया है। लेकिन अभी भी 21 सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा बाकी है। शरद गुट ने नागपुर की काटोल सीट से अपना प्रत्याशी बदल दिया है। पहले महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री अनिल देशमुख को टिकट दिया था। लेकिन अब उनके बेटे को टिकट दिया गया है। वहीं कांग्रेस ने कोल्हापुर से अपने प्रत्याशी बदले हैं।
महा विकास अघाड़ी में सीट शेयरिंग पर हो रही कठिनाई
Advertisement
महा विकास अघाड़ी जो कि लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन का हिस्सा थी। ऐसे में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भी यह गठबंधन बना हुआ है। लेकिन सीट शेयरिंग मामले में सभी पार्टियों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन ने महाराष्ट्र में गजब का प्रदर्शन किया था। 48 में से कुल 30 सीटें इनके नाम हुई थी। ऐसे में उसी तरह की सफलता दोहराने की एक बार फिर से कोशिश की जा रही है। कई सीटों पर उद्धव ठाकरे गुट की शिवसेना ने कांग्रेस को चेतावनी दी है। पार्टी नेता संजय राउत ने कहा है कि सोलापुर (दक्षिण) से अगर कांग्रेस अपना उम्मीदवार उतारती है। तो अन्य सहयोगी दल भी ऐसा कर सकते हैं। इससे महा विकास अघाड़ी में रार पैदा होगा।
कई सीटों पर नाम वापस लेने का सिलसिला चल रहा
शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट ने कहा है कि सभी मतभेदों को सुलझाते हुए सीट शेयरिंग में हम "सबका साथ सबका विकास" के साथ सभी आवश्यकताओं पर जोर दे रहे हैं। वहीं चुनाव से पहले मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर के भी मतभेद चल रहा है। एक तरफ शिवसेना समर्थन कर रही है। तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस और शरद पवार की पार्टी इसके पक्ष में नहीं है। संजय राउत ने कहा है कि दो-तीन सीटें ऐसी है। जिस पर अंत तक चर्चा होगी। महा विकास अघाड़ी में उत्तर-प्रदेश की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी समाजवादी पार्टी भी शामिल है। जो इस चुनाव में कई सीटों पर लड़ने को तैयार है। मुंबई और विदर्भ में शिवसेना और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे को लेकर मतभेद चल रहा है। कांग्रेस को आंतरिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ रहा है। अंधेरी (पश्चिम) सीट से उसे अपना उम्मीदवार बदलना पड़ा है। कई ऐसी सीटें हैं। जहां पर पार्टी मतभेद की वजह से उम्मीदवार घोषित नहीं हुए हैं। वहीं कई सीटों पर उम्मीदवारों में बदलाव भी हुआ है। अगर दूसरी तरफ महायुति गठबंधन को देखे। तो टिकट बंटवारे को लेकर वहां पर सब कुछ क्लियर है। भाजपा ने अपने कोटे की 4 सीटों को स्थानीय छोटे दलों को दी है। बीजेपी एनसीपी और शिवसेना एकनाथ शिंदे गुट के कई प्रत्याशियों को अपने सिंबल पर लड़ा सकती है। महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने बारामती सीट से अपना नामांकन दाखिल किया है। इस सीट से वह 7 बार विधायक रह चुके हैं। उनके सामने उन्हीं के परिवार का सदस्य और उनके छोटे भाई श्री निवास का बेटा युगेंद्र पवार सामने है। जो एनसीपी शरद पवार गुट से है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने भी अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। उन्होंने ठाणे की पाचपाखाड़ी सीट से पर्चा भरा है।
Advertisement
20 नवंबर को 288 सीटों पर मतदान 23 को आएंगे नतीजे
महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों पर 20 नवंबर को मतदान होने हैं। इस चुनाव के परिणाम 23 नवंबर को आएंगे। लड़ाई दो गुटों में है। महा विकास अघाड़ी में कांग्रेस, उद्धव ठाकरे गुट की (शिवसेना), शरद पवार की एनसीपी और कई अन्य छोटे दल है। वहीं महायुति में बीजेपी, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना,अजित पवार गुट की एनसीपी और कई छोटे दल शामिल है।
यह भी पढ़ें
Input: IANS