Advertisement

Loading Ad...

जानिए महाराष्ट्र की नई सरकार का कब होगा शपथ ग्रहण, बीजेपी नेता में कर दिया ख़ुलासा कौन बनेगा मुख्यमंत्री ?

बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता द्वारा दावा किया गया है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का दावा भी किया है की महाराष्ट्र की नई सरकार पांच दिसंबर को बनेगी।

Loading Ad...
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में महायुति की जीत के 8 दिन बाद भी मुख्यमंत्री के नाम पर सस्पेंस बरक़रार है। महायुति गठबंधन में शामिल दलों के बीच लगातार मुख्यमंत्री के नाम को फ़ाइनल करने के लिए बैठकों का दौर चल रहा है। गुरुवार को राजधानी दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के आवास हुई जिसमें एकनाथ शिंदे,अजीत पवार, देवेंद्र फडनवीस भी शामिल थे। इस बैठक के बाद यह तय हो गया था कि महाराष्ट्र का अगला मुख्यमंत्री बीजेपी से होगा। उस वक़्त से ही इस बात की चर्चा ज़ोरों पर है की देवेंद्र फडणवीस नई सरकार के मुखिया होंगे लेकिन अभी तक ऐसा कोई अधिकारिक एलान नहीं हुआ है। इस बीच बीजेपी के एक वरिष्ठ नेता द्वारा दावा किया गया है कि देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री की रेस में सबसे आगे चल रहे है। इसके साथ ही उन्होंने इस बात का दावा भी किया है की महाराष्ट्र की नई सरकार पांच दिसंबर को बनेगी। 


दरअसल,महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के लिए सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर मतदान हुए और वोटों की गिनती जब 23 नवंबर को हुई तो नतीजों ने सबको हैरान कर दिया। वजह थी कि एकतरफ़ा महायुति की इस चुनाव में प्रचंड जीत हुई। इस गठबंधन को राज्य की जनता ने 230 सीट जीताकर नई सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया। इनमे सबसे ज़्यादा 132 सीट जीतकर बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनी। वही एकनाथ शिंदे की शिवसेना को 57 और एनसीपी को 41 सीट पर संतोष करना पड़ा है। यही वजह है कि इस बार महायुति की सरकार का मुखिया बीजेपी से होगा लेकिन कौन होगा यह अभी तक साफ़ नहीं हो पाया है। 

जानिए कौन हो सकता है अगला मुख्यमंत्री ? 

नई सरकार के गठन के लिए राजधानी दिल्ली में गुरुवार को हुई बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय मंत्री अमित शाह के साथ एकनाथ शिंदे और अजीत पवार भी शामिल हुए थे। इस बैठक में अगला मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री समेत राज्य के मंत्रियों को लेकर चर्चा हुई। हालाँकि इसके बाद शुक्रवार को मुंबई में होने वाली महायुति की बैठक को स्थगित कर दिया गया था। इसके पीछे की वजह बताया गया था कि कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे मुंबई में मौजूद नहीं है वो सतारा के लिए रवाना हो गए है। ताज़ा जानकारी के अनुसार महायुति की अगली बैठक रविवार को आयोजित होने की उम्मीद है। वही पार्टी के अंदरखाने की जानकारी बिना नाम उजागर किए जाने के शर्त पर एक नेता ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार का शपथ ग्रहण पांच दिसंबर को होगा। उन्होंने इस बात का दावा भी किया कि देवेंद्र फडनवीस सबसे आगे चल रहे है। हालाँकि अभी अधिकारिक घोषणा होने का सभी को इंतज़ार है। बीजेपी विधायक दल की नेता की बैठक में नया नेता चुना जाएगा। इससे पहले ख़ुद प्रेसवार्ता करके एकनाथ शिंदे ने कहा था कि बीजेपी का आलाकमान जिसके नाम पर मुहर लगाएगा शिवसेना उसका पूर्ण समर्थन करेगी। वही अजित पवार की राकांपा ने मुख्यमंत्री पद के लिए फडणवीस का समर्थन किया है। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...