Advertisement

Loading Ad...

केजरीवाल ने बीजेपी पर लगाया बड़ा आरोप, बोले- मेरी सीट पर वोट जोड़ने और काटने का चल रहा खेल

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरे खिलाफ "लोटस ऑपरेशन" चला रही है। यह ऑपरेशन 15 दिसंबर से चल रहा है। इनमें कई लोगों के वोट कटवाए जा रहे हैं और कई फर्जी वोट जोड़े जा रहे हैं।

Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां प्रचार-प्रसार की तैयारियों में जुट चुकी हैं। केजरीवाल ने सभी विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में है। इस बीच उन्होंने इस विधानसभा सीट को लेकर बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बीजेपी  उनके खिलाफ 15 दिसंबर से लोटस ऑपरेशन चला रही है और चुनाव जीतने के लिए हर एक हथकंडे अपना रही है। 

मेरे खिलाफ लोटस ऑपरेशन चला रही बीजेपी - अरविंद केजरीवाल 


आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव से पहले बीजेपी पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी मेरे खिलाफ "लोटस ऑपरेशन" चला रही है। यह ऑपरेशन 15 दिसंबर से चल रहा है। मेरे खिलाफ 15 दिनों में 5000 वोट काटे गए हैं और 7,500 वोट जोड़ने के लिए आवेदन किया गया है। नई दिल्ली विधानसभा सीट पर कुल 1 लाख 6,000 वोट है। इनमें से अगर 5 फीसदी वोट कटवाए जा रहे हैं और 7,500 हजार वोट जोड़े जा रहे हैं। तो फिर चुनाव कराने की क्या जरूरत है? यह तो सरेआम बदमाशी हो रही है। यहां मौजूदा वोटर के नाम हटाए जा रहे हैं। 29 अक्टूबर से लेकर 14 दिसंबर तक 900 वोट कटवाने के आवेदन आए। 15 दिसंबर से लेकर आज की तारीख तक 5,000 वोट काटने के आवेदन आए। जो लोग वोट काटने का आवेदन कर रहे हैं। वह किसके इशारे पर काम कर रहे हैं। जब चुनाव आयोग ने 2 महीने तक घर-घर जाकर वोट बनाया। तो 15 दिनों के अंदर 10,000 वोटर कहां से आए। बीजेपी 3 हथकंडे अपना रही है। पहला वोट कटवा रही है। दूसरा फर्जी तरीके से वोट जुड़वा रही है। तीसरा पैसे बांट रही है। यह सब खुलेआम चल रहा है। बीते 70 सालों में इतनी बेशर्मी और नंगापन किसी ने नहीं दिखाया होगा। अब तो दिल्ली की जनता भी कह रही है कि पैसे ले लेंगे लेकिन वोट नहीं करेंगे। यहां कई बाहरी लोगों के फर्जी वोट बनवाए जा रहे हैं। बीजेपी बाहरी लोगों को लेकर आ रही है।"  

अधिकारियों को लेकर केजरीवाल ने क्या कहा 


अरविंद केजरीवाल ने अधिकारियों को भी आगाह किया है। उन्होंने कहा कि "आप सभी पर दबाव बढ़ने वाला है। कोई भी गलत काम करने से पहले यह सोच लेना है कि आज नहीं तो कल सरकार बदलेगी। लेकिन आपके द्वारा फाइलों पर किए गए साइन वही रहेंगे। कोई भी किसी से पूछेगा नहीं कि यह साइन किसके कहने पर किया गया था। आखिर एक समय में पकड़े जाओगे।"

फरवरी में होने हैं दिल्ली विधानसभा चुनाव 


बता दें कि फरवरी में दिल्ली सरकार का कार्यकाल खत्म हो रहा है। ऐसे में चुनाव आयोग जनवरी के आखिरी हफ्ते में चुनावी तारीखों का ऐलान कर सकती है। इस बार आम आदमी पार्टी,कांग्रेस और बीजेपी एक दूसरे के सामने चुनावी मैदान में हैं। वर्तमान में इंडिया ब्लॉक की पार्टी आम आदमी और कांग्रेस में दिल्ली चुनाव को लेकर तनातनी चल रही है। दोनों ही पार्टी एक दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में हैं। सभी 60 सीटों पर आप और कांग्रेस अपने-अपने प्रत्याशियों के साथ चुनावी मैदान में रहेंगे।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...