Advertisement

Loading Ad...

केजरीवाल है धोखेबाज़, अन्ना हज़ारे को दिया सबसे बड़ा धोखा : गिरिराज सिंह

केजरीवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए उन्हें धोखेबाज़ बताया है। उन्होंने कहा आज के समय में केजरीवाल से बड़ा फ़र्ज़ी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हज़ारे को भी धोखा दिया है।

Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में सियासी दलों के बीच ज़ुबानी जंग लगातार तल्ख़ होती जा रही है। इस चुनाव में सीधी लड़ाई सत्ताधारी आम आदमी पार्टी और बीजेपी के बीच है। यही वजह है कि आप और बीजेपी नेता आमने-सामने एक दूसरे पर लगातार ज़ुबानी प्रहार कर रहे है। इस बीच अब केजरीवाल को लेकर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए उन्हें धोखेबाज़ बताया है। उन्होंने कहा आज के समय में केजरीवाल से बड़ा फ़र्ज़ी कौन हो सकता है जिसने अन्ना हज़ारे को भी धोखा दिया है। 


जिस थाली में खाते है उसी में करते है छेद

दरअसल, केजरीवाल द्वारा बिहार और यूपी के लोगों को फर्जी वोटर कहे जाने पर गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी। गिरिराज सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल, जिन्हें फर्जी वोटर बता रहे हैं, उनके दम पर ही वह मुख्यमंत्री बने हैं। केजरीवाल ने इससे पहले भी पूर्वांचल के लोगों को गाली देने का काम किया। केजरीवाल ने कहा था कि यूपी-बिहार के लोग 500 रुपये का टिकट लेकर यहां पर इलाज कराने के लिए आ जाते हैं। केजरीवाल जिस थाली में खाते हैं, उसमें छेद करते हैं। वह खुद फर्जी हैं। दिल्ली में अगर बिहार-यूपी के लोग आते हैं, तो उनका दिल्ली के विकास में योगदान है। जिसने अन्ना हजारे को नहीं बख्शा, वह दूसरों को फर्जी बता रहे हैं।


बता दें कि अरविंद केजरीवाल ने 9 जनवरी को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा किया। पोस्ट में लिखा कि दिल्ली में चुनाव के नाम पर स्कैम हो रहा है। बीजेपी बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रही है। स्थानीय चुनाव अधिकारियों ने बीजेपी के सामने घुटने टेक दिए हैं। आज चुनाव आयोग से मिलकर शिकायत की है। अगर चुनाव आयोग ने तुरंत कार्रवाई नहीं की, तो दिल्ली में लोकतंत्र की हत्या हो जाएगी। आम आदमी पार्टी के नेताओं का दावा है कि भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पूर्वांचलियों को बांग्लादेशी और रोहिंग्या कहते हैं। बीजेपी लगातार उनके वोट कटवा रही है। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने पूर्वांचलियों को मंत्री, सांसद और विधायक बनाया। उनके बच्चों को अच्छी शिक्षा दी, कच्ची कॉलोनियों में सड़कें बनवाई हैं।


गौरतलब है कि बीते मंगलवार को चुनाव आयोग द्वारा प्रेस वार्ता करते हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव की तारीख का ऐलान किया गया था। दिल्ली की सभी 70 विधानसभा सीटों पर एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान किए जाएंगे जबकि चुनाव परिणाम 8 फरवरी को घोषित होगा।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...