×
जिस पर देशकरता है भरोसा

बिहार में चुनाव नतीजों से पहले ज्योति सिंह माता रानी के दर पहुंचीं, मांगा जीत का आशीर्वाद

चुनाव परिणाम आने से पहले ज्योति सिंह को माता रानी के दरबार में आशीर्वाद लेने पहुंची. ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मंदिर के फर्श पर बैठी दिख रही हैं. ज्योति लाल चुनरी मां को अर्पित कर रही हैं और घी की ज्योत जला रही हैं.

बिहार में चुनाव नतीजों से पहले ज्योति सिंह माता रानी के दर पहुंचीं, मांगा जीत का आशीर्वाद
Advertisement

भोजपुरी सिंगर पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं. उनका मुकाबला जेडीयू के महाबली सिंह और भाकपा माले के अरुण सिंह से है. चुनाव परिणाम आने से पहले ज्योति सिंह को माता रानी के दरबार में आशीर्वाद लेते हुए देखा गया.

नतीजों से पहले माता रानी के दर पहुंचीं ज्योति सिंह 

ज्योति सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया, जिसमें वह मंदिर के फर्श पर बैठी दिख रही हैं. ज्योति लाल चुनरी मां को अर्पित कर रही हैं और घी की ज्योत जला रही हैं. ज्योति किसी प्राचीन मंदिर में गई हैं, जो किसी गुफा में बना है. ज्योति वीडियो में लगातार मंत्र जाप कर रही हैं. उन्होंने वीडियो को शेयर कर कैप्शन में चामुंडा कवच की पंक्ति लिखी, "अग्निना दह्यमानस्तु शत्रुमध्ये गतो रणे. विषमे दुर्गमे चैव भयार्ताः शरणं गताः.”

जदयू उम्मीदवार महाबली सिंह से पीछे रह गईं ज्योति 

Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आने से पहले ही ज्योति सिंह को बड़ा झटका लगा है. शुरू के राउंड्स में ज्योति आगे दिख रही थीं. लेकिन अब हालात बदल गए हैं. चुनाव आयोग के लेटेस्ट आंकड़ों के मुताबिक, काराकाट सीट से जदयू उम्मीदवार महाबली सिंह आगे हो गए हैं. वहीं, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह पीछे चल रही हैं.

ज्योति ने गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार किया

बता दें कि काराकाट सीट से जीत हासिल करने के लिए ज्योति सिंह बीते कई महीनों से काराकाट सेवा समर्पण की जनयात्रा कर रही थीं. उन्होंने गांव-गांव जाकर चुनाव प्रचार किया है, लेकिन आज उनकी किस्मत का फैसला होना है. 

2024 में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था 

इससे पहले साल 2024 में पवन सिंह ने काराकाट सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और हार गए थे. पहले उन्हें बीजेपी ने आसनसोल सीट से टिकट दिया था, लेकिन सिंगर को काराकाट सीट से ही चुनाव लड़ना था और इसी वजह से बीते साल बीजेपी ज्वाइन करने के कुछ समय बाद ही उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें

हालांकि  साल 2025 में बिहार विधानसभा चुनाव से पहले एक बार फिर पवन सिंह बीजेपी के साथ जुड़ चुके हैं और स्टार प्रचारक बनकर उन्होंने बिहार के हर जिले में पार्टी के लिए प्रचार किया. 

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें