Advertisement

Loading Ad...

पहले जेडीयू अब आरजेडी ने लिया एक्शन, 2 विधायक समेत 27 बागी नेताओं को लालू यादव ने किया पार्टी से बाहर

खबरों के मुताबिक, सोमवार को लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने विरोधी आचरण के आरोप में 27 नेताओं को निष्कासित कर दिया है. यह सभी 6 साल के लिए निष्कासित किए गए हैं. इनमें छोटे लाल यादव विधायक परसा, रितु जायसवाल परिहार, राम प्रकाश महतो पूर्व विधायक कटिहार, अनिल सहनी पूर्व विधायक मुजफ्फरपुर, सरोज यादव पूर्व विधायक बड़हरा, गणेश भारती पूर्व विधान पार्षद मुजफ्फरपुर और कई अन्य शामिल हैं.

Loading Ad...

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच में बागी नेताओं पर ताबड़तोड़ एक्शन जारी है. पिछले दो दिनों में जेडीयू ने 16 बागी नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया है. इस बीच आरजेडी ने भी पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल 27 नेताओं को निष्कासित कर दिया है. इसमें पार्टी के विधायक, पूर्व विधायक पूर्व विधान पार्षद समेत कई अन्य नेता शामिल हैं. इसकी जानकारी आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल की ओर से जारी की गई है.  

आरजेडी ने 27 नेताओं को पार्टी से बाहर निकाला 

खबरों के मुताबिक, सोमवार को लालू प्रसाद यादव की पार्टी ने विरोधी आचरण के आरोप में 27 नेताओं को निष्कासित कर दिया है. यह सभी 6 साल के लिए निष्कासित किए गए हैं. इनमें छोटे लाल यादव विधायक परसा, रितु जायसवाल परिहार, राम प्रकाश महतो पूर्व विधायक कटिहार, अनिल सहनी पूर्व विधायक मुजफ्फरपुर, सरोज यादव पूर्व विधायक बड़हरा, गणेश भारती पूर्व विधान पार्षद मुजफ्फरपुर, मोहम्मद कामरान विधायक गोविंदपुर, अक्षय लाल यादव पूर्व प्रत्याशी चिरैया, अनिल यादव पूर्व विधायक नरपतगंज, रामसखा महतो जिला प्रधान महासचिव चेरिया बरियारपुर, अवनीश कुमार राज्य परिषद सदस्य भागलपुर, भगत यादव शेरघाटी, मुकेश यादव संदेश, संजय राय जिला प्रधान महासचिव वैशाली, कुमार गौरव उपाध्यक्ष अति पिछड़ा प्रकोष्ठ दरभंगा, राजू कुशवाहा जिला महासचिव दरभंगा, महेश प्रसाद गुप्ता जिला अध्यक्ष व्यवसायिक प्रकोष्ठ जाले, वकील प्रसाद यादव जाले, पूनम देवी गुप्ता महिला प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष मोतिहारी, सुबोध यादव पूर्व अध्यक्ष किसान प्रकोष्ठ मोतिहारी, सुरेंद्र प्रसाद यादव प्रदेश महासचिव सेनपुर सारण, नीरज राय वैशाली, अनिल चंद्र कुशवाहा प्रदेश महासचिव भागलपुर, अजीत यादव जिला प्रवक्ता सुल्तानगंज भागलपुर, मोती यादव गोपालपुर पूर्वी चंपारण, रामनरेश पासवान चिरैया प्रखंड अध्यक्ष पूर्वी चंपारण और अशोक चौहान पताही प्रखंड अध्यक्ष शामिल हैं. 

Loading Ad...

जेडीयू ने भी 16 नेताओं को किया बाहर 

Loading Ad...

शनिवार को जेडीयू ने 11 नेताओं को पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाया था और रविवार को भी 5 अन्य नेताओं पर पार्टी ने बड़ा एक्शन लिया. ऐसे में अब तक कुल 16 बागी नेताओं को जेडीयू ने निष्कासित किया है. इनमें पूर्व मंत्री शैलेश कुमार, नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल विधायक गोपालपुर, हिमराज  सिंह पूर्व मंत्री, संजीव श्याम सिंह पूर्व एमएलसी, महेश्वर प्रसाद यादव पूर्व विधायक, संजय प्रसाद पूर्व एमएलसी, श्याम बहादुर सिंह पूर्व विधायक, रणविजय सिंह पूर्व एमएलसी, सुदर्शन कुमार पूर्व विधायक, प्रभात किरण, अमर कुमार सिंह, डॉक्टर आसमा परवीन, लव कुमार, आशा सुमन, दिव्यांशु भारद्वाज और विवेक शुक्ला शामिल हैं. 

बागी तेवर अपनाने वाले विधायक गोपाल मंडल निष्कासित 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में टिकट बंटवारे के बाद भागलपुर जिले की गोपालपुर विधानसभा सीट से वर्तमान विधायक गोपाल मंडल का टिकट इस बार जेडीयू ने काट दिया है. उनकी जगह बुलों मंडल को उम्मीदवार बनाया है. जिसके चलते उन्होंने खुली चुनौती देते हुए निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया है. पार्टी से बगावत करते हुए गोपालपुर विधानसभा सीट से पर्चा दाखिल करते हुए गोपाल मंडल ने कहा कि  'वह जनता के बल पर लड़ रहे हैं, टिकट नहीं मिला, तो क्या हुआ जनता ही मेरा टिकट है. यह लहर उनके समर्थकों में उत्साह की लहर है.' वहीं पार्टी नेतृत्व के लिए यह फैसला सर दर्द साबित हो रहा था, जिसके चलते जेडीयू ने गोपाल मंडल पर भी एक्शन लिया.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...