Advertisement

Loading Ad...

दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने केजरीवाल को दी नसीहत, झूठ बोलना बंद करें नहीं तो कार्रवाई होगी

उप राज्यपाल वीके सक्सेना पर शकूर बस्ती की जमीन का लैंड यूज बदलने का आरोप लगाया था, इस पर अब वीके सक्सेना ने पलटवार किया है। उन्होंने केजरीवाल के बयान को गलत और झूठा बताया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर केजरीवाल झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव में अब एक महीने से भी कम का समय बचा है। इस बीच सियासी पार्टियों ने अपनी सक्रियता को बढ़ाते हुए प्रचार अभियान को गति दे दिया है। इस चुनाव में सीधी लड़ाई बीजेपी और आम आदमी पार्टी के बीच मानी जा रही है, हालाँकि कांग्रेस पार्टी भी दावा कर रही है की इस बार उसका प्रदर्शन बेहतर होने वाला है। चुनाव प्रचार के दौरान इन दलों के जनता को लुभाने के लिए अनेकों वादे कर रहे है। आप के संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी प्रतिदिन बीजेपी पर हमलवार है। रविवार को शकूरबस्ती की झुग्गियों केजरीवाल पहुंचे और उप राज्यपाल वीके सक्सेना पर शकूर बस्ती की जमीन का लैंड यूज बदलने का आरोप लगाया था, इस पर अब वीके सक्सेना ने पलटवार किया है। उन्होंने केजरीवाल के बयान को गलत और झूठा बताया। उन्होंने चेतावनी भी दी कि अगर केजरीवाल झूठ बोलना बंद नहीं करेंगे, तो उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।  


लोगों को गुमराह कर रहे केजरीवाल 

उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने अरविंद केजरीवाल के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "मुख्यमंत्री का शकूरबस्ती की झुग्गियों के बारे में दिया गया बयान पूरी तरह से गलत और झूठा है।" वीके सक्सेना ने प‍िछले साल 27 दिसंबर को डीडीए की बैठक का जिक्र करते हुए कहा कि केजरीवाल ने आरोप लगाया था कि एलजी ने शकूर बस्ती की जमीन का लैंड यूज बदल दिया है, जबकि डीडीए ने न तो इस कॉलोनी का लैंड यूज बदला है और न ही किसी बेदखली या तोड़फोड़ का नोटिस जारी किया है। उपराज्यपाल ने कहा, "केजरीवाल जानबूझकर झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। अगर उन्होंने 27 दिसंबर की डीडीए बैठक में मौजूद उनके दो विधायकों से बात की होती, तो शायद उन्हें इस बारे में सही जानकारी मिलती। मेरी सलाह है कि वे इस मुद्दे पर झूठ बोलना तुरंत बंद करें, नहीं तो डीडीए उनके खिलाफ कार्रवाई करेगा।"


उप राज्यपाल ने आगे कहा, "अगर केजरीवाल झुग्गी में गए होते और वहां 2-3 किलोमीटर पैदल चलते, तो उन्हें वहां के लोगों की दयनीय स्थिति का पता चलता।  सफाई, जलापूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं और एमसीडी सभी केजरीवाल के नियंत्रण में हैं।" सक्सेना ने प्रधानमंत्री मोदी की 'जहां झुग्गी वहां मकान' योजना का भी उल्लेख करते हुए कहा कि डीडीए ने हजारों झुग्गीवासियों को मॉडल फ्लैट प्रदान किए हैं, जहां वे सम्मानपूर्वक जीवन जी रहे हैं।


बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में संपन्न कराए जाएंगे। यहां पर सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान प्रस्तावित है। वहीं इसके नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...