×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

दिल्ली चुनाव :आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, केजरीवाल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल

बीजेपी, कांग्रेस के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अभी रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जो पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं।

दिल्ली चुनाव :आम आदमी पार्टी ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, केजरीवाल समेत 40 नेताओं के नाम शामिल
Advertisement
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए महज़ अब कुछ ही दिन बचे है। ऐसे में जनता को लुभाने के लिए सियासी दलों ने फ़्री की योजनाओं की एक तरफ़ झड़ी लगा दी है तो वही दूसरी ओर अब पार्टी अपने स्टार प्रचारकों को भी चुनावी प्रचार अभियान में उतार दिया है। इसी कड़ी में अब बीजेपी, कांग्रेस के बाद सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने अभी रविवार को 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी। इस सूची में कुल 40 नेताओं के नाम शामिल किए गए हैं, जो पार्टी की ओर से आगामी विधानसभा चुनाव में प्रचार करेंगे। इस लिस्ट में पार्टी के कई दिग्गज नेताओं के नाम हैं। 


कौन होगा स्टार प्रचारक 
आप की स्टार प्रचारकों की सूची में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल का नाम सबसे ऊपर है। इसके अलावा, दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, दिल्ली सरकार के मंत्री सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय, राज्यसभा सांसद राघव चड्डा और संजय सिंह के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व भारतीय क्रिकेटर और आप के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह भी पार्टी स्टार प्रचारक होंगे। 


इससे पहले, कांग्रेस और भाजपा ने भी विधानसभा चुनाव के लिए अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी की थी।कांग्रेस की ओर से जारी स्टार प्रचारकों की सूची में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, देवेंद्र यादव, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू समेत 40 नेताओं को शामिल किया गया है।


भाजपा की ओर से सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, मनोहर लाल, धर्मेंद्र प्रधान, गिरिराज सिंह समेत 40 नेताओं के नाम शामिल हैं।


बता दें कि दिल्ली में 70 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्ली में विधानसभा चुनाव एक चरण में संपन्न कराए जाएंगे। यहां पर सभी सीटों के लिए एक ही चरण में 5 फरवरी को मतदान प्रस्तावित है। वहीं इसके नतीजे एक साथ 8 फरवरी को सामने आएंगे।

यह भी पढ़ें

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें