Advertisement
Delhi Election Result: Ajit Anjum, Sushant Sinha, Rajdeep Sardesai जैसे पत्रकारों ने क्या कहा ?
Delhi Election Result: दिल्ली में बीजेपी ने जैसे ही रचा इतिहास और केजरीवाल की हुई हार तो Ajit Anjum, Sushant Sinha, Rajdeep Sardesai जैसे पत्रकारों ने क्या कहा ?
Advertisement
राजधानी दिल्ली में बीजेपी आखिरी बार 1998 में सत्ता में थी जब सुषमा स्वराज मुख्यमंत्री थीं। उसके बाद 27 साल बीत गए बीजेपी सत्ता में नहीं आई। अब जाकर ढाई दशक बाद मोदी राज में प्रचंड बहुमत के साथ बीजेपी राजधानी दिल्ली की सत्ता में आई तो बीजेपी समर्थक भी जहां झूमने लगे, तो वहीं पत्रकार भी बीजेपी की जीत पर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। यूट्यूब चैनल चलाने वाले पत्रकार अजीत अंजुम ने तो एक ट्वीट में लिखा, "अरविंद केजरीवाल खुद चुनाव हारे, सिसोदिया हारे, पार्टी के कई दिग्गज हारे, आम आदमी पार्टी के लिए बहुत बुरा संकेत"
दिग्गज पत्रकार राजदीप सरदेसाई ने दिल्ली चुनाव के नतीजों पर लिखा...
Advertisement
"दिल्ली में कहानी के भीतर कहानी है, कांग्रेस ने एक भी सीट नहीं जीती, लेकिन AAP को बहुत नुकसान पहुंचाया, 13 निर्वाचन क्षेत्रों में कांग्रेस के उम्मीदवारों को भाजपा और AAP के बीच के अंतर से ज्यादा वोट मिले, (एक निर्वाचन क्षेत्र में कांग्रेस दूसरे स्थान पर रही)। अगर AAP और कांग्रेस साथ मिलकर चुनाव लड़ते, तो दिल्ली में कई और सीटों पर कड़ी टक्कर देखने को मिलती, एक तरह से, कांग्रेस ने AAP के साथ वही किया है जो AAP ने 2022 में गोवा में कांग्रेस के साथ किया था। शायद 2013 में AAP द्वारा कांग्रेस के वोट छीनने का बदला लिया गया हो, लेकिन यहां मुख्य सवाल यह है: क्या भारत गठबंधन खत्म हो गया है?"
Advertisement
एक और पत्रकार सुशांत सिन्हा ने बीजेपी की जीत और केजरीवाल की हार पर लिखा...
Advertisement
पत्रकार सुशांत सिन्हा ने आम आदमी पार्टी को मिली हार को एक बड़ी हार तो बताया ही है, इसके साथ ही जिस सादगी के साथ आम आदमी पार्टी के नेता अपनी हार को स्वीकार कर रहे हैं, उसकी भी खूब तारीफ की है। क्योंकि इससे पहले तमाम सियासी पार्टियां चुनाव हारते ही खुद में कमियां बताने की बजाए कभी चुनाव आयोग पर सवाल उठाने लगते हैं तो कभी ईवीएम को कोसने लगते हैं, लेकिन आम आदमी पार्टी के एक भी नेता ने ना तो चुनाव आयोग पर सवाल उठाए और ना ही ईवीएम का रोना रोया।
यह भी पढ़ें