Advertisement

Loading Ad...

'कांग्रेस ने आंबेडकर का अपमान किया, और पीएम मोदी...' चिराग पासवान का बड़ा बयान

मुंबई के दादर में चैत्य भूमि पर डॉ. अंबेडकर को चिराग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। जहां उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में आंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी और उनका अपमान किया।

Loading Ad...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार थम चुका है। प्रचार के आखिरी दौर में बयानबाजी का ऐसा सिलसिला देखने को मिला जिसने राजनीतिक पारा हाई कर दिया। इसी कड़ी में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)के प्रमुख चिराग पासवान ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। रविवार को मुंबई में उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनावों में आंबेडकर की हार सुनिश्चित की थी और उनका अपमान किया।

बाबा साहेब पर चिराग ने क्या कहा? 

मुंबई के दादर में चैत्य भूमि पर डॉ. अंबेडकर को चिराग श्रद्धांजलि देने पहुंचे थे। बता दें कि चैत्य भूमि में डॉ. आंबेडकर का अंतिम संस्कार किया गया था। इसी दौरान श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद चिराग पासवान ने कहा कि, "प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आंबेडकर के आदर्शों को लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं। यही वजह है कि विपक्ष डरा हुआ है और नेता संविधान की प्रतियां दिखा रहे हैं।" 

Loading Ad...

पासवान ने यह भी आरोप लगाया कि 1989 तक संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में डॉ. आंबेडकर की तस्वीर नहीं लगाई गई थी, जबकि वहां "एक ही परिवार के तीन सदस्यों" की तस्वीरें लगी हुई थीं, जो कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है।

Loading Ad...

उन्होंने आगे कहा कि, "कांग्रेस के नेतृत्व में यह स्थिति थी, लेकिन अब स्थिति बदल रही है और मोदी सरकार डॉ. आंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाने में काम कर रही है।"

यह भी पढ़ें

चिराग पासवान एनडीए गठबंधन में शामिल है और महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले वह महायुति के उम्मीदवारों के लिए प्रचार करने मुंबई पहुंचे थे। आपको बता दें कि महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों पर 20 नवंबर को वोटिंग होगी। इस बार राज्य में महायुति और महा विकास अघाड़ी के बीच चुनावी मुकाबला है। 23 नवंबर को चुनाव का रिजल्ट आएगा ऐसे में देखना अहम होगा कि किसकी सरकार बनती है।

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...