Advertisement

Loading Ad...

नई दिल्ली से कांग्रेस प्रत्याशी ने केजरीवाल पर किया अब तक का सबसे बड़ा ज़ुबानी हमला...

। पार्टी की तरफ़ से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद संदीप दीक्षित का पहला बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है।

Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नज़दीक आते ही राजनीतिक माहौल पूरे तरह से गर्म होता दिखाई दे रहा है। सत्ताधारी आम आदमी पार्टी के बाद अब कांग्रेस भी पूरी तरह से सियासी समर में उतर चुकी है। गुरुवार को कांग्रेस ने 21 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की है। कांग्रेस की तरफ़ से इस सूची को जारी किए जाने के बाद यह लगभग फ़ाइनल हो गया है की दिल्ली विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस और आप का गठबंधन नहीं होने वाला है। इस बात की सबसे मुख्य वजह यह है कि  नई दिल्ली विधानसभा सीट से कांग्रेस ने पूर्व मुख्यमंत्री शिला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित को उम्मीदवाए बनाया है। जिस सीट पर एक दशक से भी ज़्यादा समय से केजरीवाल विधायक है। पार्टी की तरफ़ से उम्मीदवार बनाए जाने के बाद संदीप दीक्षित का पहला बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने आम आदमी पार्टी को लेकर बड़ा दावा किया है।  


केजरीवाल का काम घटिया : संदीप दीक्षित 

संदीप दीक्षित ने न्यूज़ एजेंसी एएनआई से बात करते हुए नई दिल्ली से कांग्रेस के उम्मीदवार संदीप दीक्षित ने कांग्रेस आलाकमान का आभार जताया। उन्होंने कहा कि मैं नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ूँगा तो इसलिए उनसे सवाल पूछना और उन्हें जवाबदेह ठहराना स्वाभाविक है। उन्होंने यह बाई कहा की केजरीवाल में इतनी हिम्मत नहीं की वो हमारे सवालों का सामने से जवाब दें सकें। इसके साथ ही डिक्षि ने चुनाव के बाद की स्थिति को लेकर भी यह दावा किया है कि बिना कांग्रेस के दिल्ली में अगली सरकार नहीं पाएगी। केजरीवाल पर बात करते हुए संदीप दीक्षित ने कहा कि भारत के इतिहास में सबसे घटिया काम दिल्ली के मुख्यमंत्री ने किया है, दिल्ली की सरकार सबसे भ्रष्ट है। उन्होंने दावा किया कि केजरीवाल के दस साल के काम और शिला दीक्षित के पांच साल के काम को अगर देखा जाए तो इनकी सरकार ने आधे काम भी नहि कर पाई है। 


गठबंधन की उम्मीद ख़त्म 

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पहले ही इस बात का एलान कर दिया था की दिल्ली में आप अकेले चुनाव लड़ेगी। उसके तुरंत बाद कांग्रेस दवर प्रत्याशियों की पहली सूची जारी किए जाने के बाद यह एकदम फ़ाइनल हो चुका है कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी की राह बिलकुल अलग होने वाली है। बीते लोकसभा चुनाव में भले ही इन दोनो दलों से साथ मिलकर बीजेपी का सामना किया था लेकिन विधानसभा चुनाव को लेकर दोनो ही दल एक -दूसरे के ख़िलाफ़ शुरू से ही फ़्रंटफ़ुट पर खेल रहे है। 


ग़ौरतलब है कि संदेप दीक्षित को कांग्रेस ने नई दिल्ली से चुनावी समैदन में उतारा है उस सीट पर साल 2013 से अरविंद केजरीवाल का क़ब्ज़ा है। केजरीवाल ने अपने पहले चुनाव में तत्काल मुख्यमंत्री की सिटिंग सीट पर शिला दीक्षित को 25 हज़ार वोटों से हराया था। हालाँकि उस चुनाव में किसी भी दल को बहुमत न मिलने की स्थिति में आप और कांग्रेस ने मिलकर सरकार बनाई थी जो ज़्यादा लम्बे समय तक नहीं चल पाई। 
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...