×
जिस पर देशकरता है भरोसा

मोतिहारी की रैली में सीएम योगी का ऐलान- एनडीए सरकार देगी बिहार को सुशासन और सुरक्षा

योगी आदित्यनाथ ने अपने तीखे अंदाज में कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से माफियाओं की छाती रौंदी है. जब बुलडोजर चलता है तो माफिया की हड्डी और पसली एक हो जाती है. यूपी में अब अपराधी पस्त है और नौजवान मस्त है. बिहार को भी अपराधियों से मुक्त रखकर सुशासन की राह पर आगे बढ़ाना है.

मोतिहारी की रैली में सीएम योगी का ऐलान- एनडीए सरकार देगी बिहार को सुशासन और सुरक्षा
Advertisement

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बिहार के मोतिहारी में जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस और आरजेडी पर करारा हमला बोला. उन्होंने कहा कि बिहार ने पहले चरण के मतदान में ही यह संकेत दे दिया है कि अब लालटेन की धुंधली रोशनी नहीं, बल्कि एनडीए की एलईडी लाइट में जगमगाता बिहार चाहिए.

सीएम योगी ने मोतिहारी में जनसभा को किया संबोधित 

उन्होंने कहा कि 14 नवंबर को जब परिणाम आएंगे, तो फिर एक बार एनडीए की सुशासन, विकास और सुरक्षा की सरकार बनने जा रही है. बिहार में अपराधी नहीं, विकास की सरकार चाहिए.

Advertisement

सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह वही धरती है जिसने मां जानकी को शरण दी, जिसने मोहनदास करमचंद गांधी को महात्मा बनाया और जिसने भारत को स्वतंत्रता की दिशा दिखाई. सत्याग्रह की यह भूमि राष्ट्र रक्षा के लिए शस्त्र के आग्रह से भी कभी पीछे नहीं हटती. यह धरती नालंदा की ज्ञानगंगा की धारा रही है, आचार्य चाणक्य, आर्यभट्ट, भगवान बुद्ध और भगवान महावीर जैसी विभूतियों की भूमि रही है.

सीएम योगी ने एनडीए सरकार में किए गए कार्यों को गिनवाया

Advertisement

उन्होंने कहा कि फिर भी बिहार साक्षरता में पिछड़ गया, यह पाप कांग्रेस और आरजेडी की सरकारों का है. उन्होंने बिहार की मेधा और प्रतिभा का शोषण किया, अपने स्वार्थ के लिए बिहार को पिछड़ा बनाए रखा.

सीएम योगी ने कहा कि पिछले 20 वर्षों में एनडीए की सरकार ने नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार को स्थिरता, सुरक्षा और सुशासन दिया. आज बिहार में सड़कों का जाल है, रेल, एयरपोर्ट, इनलैंड वाटरवे और मेट्रो जैसी सुविधाएं हैं. अब यहां आईआईटी, एनआईटी, आईआईएम, एम्स और मेडिकल कॉलेजों की श्रृंखला खुल रही है.

उन्होंने कहा कि निवेश वहीं आता है जहां सुरक्षा होती है. अगर अपराधी जीतेगा तो निवेश भाग जाएगा, सुरक्षा खतरे में पड़ जाएगी और नौजवान फिर पलायन करेगा. बिहार में अपराधी नहीं, विकास की सरकार चाहिए.

एनडीए की सरकार में बिहार होगा अपराध मुक्त 

योगी आदित्यनाथ ने अपने तीखे अंदाज में कहा कि हमने उत्तर प्रदेश में बुलडोजर से माफियाओं की छाती रौंदी है. जब बुलडोजर चलता है तो माफिया की हड्डी और पसली एक हो जाती है. यूपी में अब अपराधी पस्त है और नौजवान मस्त है. बिहार को भी अपराधियों से मुक्त रखकर सुशासन की राह पर आगे बढ़ाना है.

Advertisement

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस और आरजेडी ने भगवान राम के अस्तित्व पर ही प्रश्न उठाया था. समाजवादी पार्टी ने रामभक्तों पर गोली चलवाई. इन सब के बावजूद रामभक्तों ने कहा था, ‘रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे’ और आज प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राममंदिर बनकर तैयार है.

सीतामढ़ी में बनेगा मां जानकी का मंदिर

सीएम योगी ने बताया कि अयोध्या में अब महर्षि वाल्मीकि के नाम पर एयरपोर्ट, निषादराज के नाम पर यात्री विश्रामालय और माता शबरी रसोई स्थापित की गई है. वहीं, राम मंदिर परिसर में जटायु और गिलहरी की प्रतिमाएं भारत की कृतज्ञता का प्रतीक हैं. जब अयोध्या में भगवान राम का मंदिर बना, तो सीतामढ़ी में मां जानकी का मंदिर भी एनडीए सरकार बना रही है. अयोध्या से सीतामढ़ी को जोड़ने वाला राम जानकी मार्ग 6155 करोड़ रुपए से स्वीकृत हो चुका है और काम शुरू हो गया है. अब गोरखपुर से सिलीगुड़ी को जोड़ने वाला एक्सप्रेसवे भी मोतिहारी होते हुए जाएगा, जो आर्थिक कॉरिडोर का काम करेगा.

सीएम योगी ने कहा कि आज भारत मजबूर नहीं, मजबूत है. जो भारत की सुरक्षा में सेंध लगाएगा, वह अब यमराज की टिकट लेकर जाएगा. मार्च 2026 तक नक्सलवाद और माओवाद की कमर तोड़ने का संकल्प लिया गया है और उनका जहन्नुम जाने का टिकट अब पक्का हो चुका है.

Advertisement

 

मोदी सरकार में 80 करोड़ लोगों को मिला मुफ्त राशन

 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने गरीबों को सम्मान, सुरक्षा और अवसर दिए हैं. 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन, 50 करोड़ लोगों को स्वास्थ्य बीमा, 12 करोड़ किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, 10 करोड़ परिवारों को उज्ज्वला योजना से रसोई गैस और 4 करोड़ गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है. उन्होंने कहा कि कांग्रेस के समय में गैस सिलेंडर के कनेक्शन लिए 50,000 रुपए देने पड़ते थे और लाइन में लाठी मिलती थी. पीएम मोदी ने गरीब मां-बहनों को रसोई गैस से सम्मान दिया है.

 

Advertisement

यह भी पढ़ें

महागठबंधन प्रत्याशी पर निशाना साधते हुए योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उनके खिलाफ हत्या, लूट, डकैती, अपहरण जैसी सभी धाराओं में 28 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं. अगर ऐसे अपराधी उत्तर प्रदेश में होते, तो जेल से बाहर नहीं निकल पाते. उन्होंने कहा कि अपराधियों और माफियाओं का कोई धर्म, जाति या बिरादरी नहीं होती. ये किसी के सगे नहीं होते. अपराध ही इनका पेशा है. समाज को ऐसे लोगों से बचना होगा.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें