Advertisement
Loading Ad...
एकनाथ शिंदे से मिले बीजेपी के संकटमोचक, शपथ ग्रहण से पहले आखिर क्या हुई बात?
बीजेपी के संकटमोचक गिरीश महाजन की एकनाथ शिंदे से मुलाकात हुई है। शिंदे से हुई मुलाकात के बाद गिरीश महाजन ने कहा कि "एकनाथ शिंदे पिछले कुछ दिन से बीमार थे। इसलिए मैं उनसे मिलने आया था। कोई नाराजगी नहीं है। हम एक घंटे तक साथ बैठे और बातचीत की। उन्होंने 5 दिसंबर की तैयारियों पर भी चर्चा की और मैंने भी कुछ विचार साझा किए। हमें राज्य के लोगों के लिए बहुत काम करना है। हम जनता लिए मिलकर काम करने जा रहे हैं।"
Advertisement
Loading Ad...
महाराष्ट्र में नए मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह से पहले बीजेपी के संकटमोचक गिरीश महाजन और कार्यवाहक मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की मुलाकात हुई है। सरकार गठन से पहले दोनों के बीच हुई इस मुलाकात के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। बता दें कि 5 दिसंबर को मुंबई के आजाद मैदान में शपथ ग्रहण समारोह होना है। गिरीश महाजन ने इस मुलाकात को लेकर अपनी बातें साझा की है।
एकनाथ शिंदे से हुई मुलाकात में क्या बातचीत हुई ?
शिंदे से हुई मुलाकात के बाद गिरीश महाजन ने कहा कि "एकनाथ शिंदे पिछले कुछ दिन से बीमार थे। इसलिए मैं उनसे मिलने आया था। कोई नाराजगी नहीं है। हम एक घंटे तक साथ बैठे और बातचीत की। उन्होंने 5 दिसंबर की तैयारियों पर भी चर्चा की और मैंने भी कुछ विचार साझा किए। हमें राज्य के लोगों के लिए बहुत काम करना है। हम जनता लिए मिलकर काम करने जा रहे हैं।"
महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री चेहरे पर अभी भी सस्पेंस बरकरार
महाराष्ट्र के सियासी खबरों में देवेंद्र फडणवीस का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। लेकिन आधिकारिक घोषणा अभी तक नहीं हुई है। बता दें कि शपथ ग्रहण समारोह 5 दिसंबर को होना है। लेकिन मुख्यमंत्री चेहरे को लेकर अभी भी सस्पेंस बरकरार है। महायुति दल चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करते हुए सत्ता बरकरार रखने में कामयाब रही है।
महाराष्ट्र में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी
बता दें कि महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। महायुति दल के सीट बंटवारे के बाद बीजेपी 148 सीटों पर चुनाव लड़ी और 132 सीटों पर प्रचंड जीत हासिल की। शिवसेना 57 और NCP को 41 सीटों पर जीत मिली है।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...