Advertisement

Loading Ad...

'कैश देकर वोट खरीदते' पकड़े गए बीजेपी महासचिव विनोद तावड़े! मुंबई के होटल में मचा हंगामा

बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव मुंबई के विवांता होटल में "Cash For Vote" मामले में पकड़े गए। बहुजन विकास अघाड़ी के कार्यकर्ताओं ने ने उन्हें चारों तरफ से घेर लिया है। हंगामा बढ़ता देख होटल को सील कर दिया गया है। मुंबई के कई पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं।

Loading Ad...

महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के 24 घंटे पहले भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े बुरी तरीके से फंस गए हैं। वह मुंबई के एक होटल में रूपये देकर वोट खरीदते पकड़े गए हैं। बता दे कि मुंबई के होटल में विपक्षी दल महाविकास अघाड़ी के कई कार्यकर्ताओं ने उन्हें घेर लिया है। दोनों के बीच जमकर हंगामा और धक्का-मुक्की हुई। BVA कार्यकर्ताओं ने तावड़े पर वोट खरीदने को लेकर 5 करोड़ रूपये बांटने का आरोप लगाया है। मामला बढ़ता देख होटल को पूरी तरीके से सील कर दिया गया है। 

मुंबई के विवांता होटल में "Cash For Vote" मामले में पकड़े गए BJP नेता 

खबरों के मुताबिक मुंबई के विवांता होटल में भाजपा नेता विनोद तावड़े कैश देकर वोट खरीदने के मामले में विपक्षी कार्यकर्ताओं द्वारा पकड़े गए हैं। होटल में स्थिति काफी तनावपूर्ण बनी हुई है। मामले को बढ़ता देख मुंबई पुलिस के कई अधिकारी भी पहुंच गए हैं। BVA कार्यकर्ताओं का आरोप है कि "तावड़े यहां 5 करोड़ रूपये कैश बांटने आए थे। उनका इरादा वोट खरीदना था। वहीं हंगामा बढ़ता देख BVA के कार्यकर्ता लगातार बढ़ते जा रहे हैं। विनोद तावड़े दूसरी मंजिल पर है और नीचे विपक्षी दल के कार्यकर्ता इक्ट्ठे हुए हैं। बहुजन विकास अघाड़ी के चीफ हितेंद्र ठाकुर अपने बेटे क्षितिज ठाकुर के साथ पहुंच गए हैं। दोनों वर्तमान में मुंबई की दो विधानसभा सीटों से विधायक हैं। इस मामले से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। कार्यकर्ता 5 करोड़ रूपये के बैग को ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं। वायरल वीडियो में विनोद विपक्षी कार्यकर्ताओं से घिरे हुए हैं। इस मामले को लेकर विपक्षियों ने चुनाव आयोग से कार्रवाई की मांग की है। 

Loading Ad...

विनोद तावड़े ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया 

Loading Ad...

मुंबई के विवांता होटल में "बहुजन विकास अघाड़ी" कार्यकर्ताओं द्वारा"Cash For Vote" मामले में पकड़े गए विनोद तावड़े ने खुद पर लगे आरोपों को निराधार बताया। उन्होंने कहा कि विपक्ष मेरे ऊपर झूठा आरोप लगा रही है। बता दें कि तावड़े वर्तमान में बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव हैं। 

'Cash For Vote' मामले में उद्धव ठाकरे का आया बयान 

Loading Ad...

भाजपा नेता विनोद तावड़े के "Cash For Vote" मामले में शिवसेना (उद्धव ठाकरे) गुट के चीफ उद्धव ठाकरे का भी बयान सामने आया है उन्होंने कहा कि "मैं जब तुलजा भवानी के दर्शन के लिए रहा था। तब मेरा बैग चुनाव अधिकारियों ने चेक किया था। उन्हें कुछ नहीं मिला। अब पता चला विनोद तावड़े के बैग से पैसे मिले हैं। कल अनिल देशमुख पर हमला हुआ था। वह पत्थर कहां से आए। इसकी जांच होनी चाहिए। मैं "मां तुलजाभवानी" से प्रार्थना करता हूं कि भ्रष्ट और दहशत फैलाने वाली राज्य सरकार को जल्द खत्म जाए। 

यह भी पढ़ें

इस मामले में पक्ष और विपक्ष दोनों में ठन गई है। बता दें कि कल 20 नवंबर को महाराष्ट्र के 288 विधानसभा सीटों पर मतदान होने हैं। इन सभी सीटों के नतीजे 23 नवंबर को आएंगे। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...