Advertisement

Loading Ad...

BJP के 'चाणक्य' ने महाराष्ट्र के लिए तय कर दिया सीट शेयरिंग का फॉर्मूला, जानिए किसके खाते में आएगी कितनी सीट

सत्ताधारी महायुती में सीट बंटवारे को लेकर बीते कई दिनों से चल रहा मंथन अब पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। महायुति में जिन 48 विधानसभा सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ था। उसका बीजेपी के चाणक्य यानी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उसका समाधान खोज निकाला है।

Loading Ad...
महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के तारीखों के एलान के बाद सत्ताधारी महायुती और विपक्ष में बैठी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में सीट शेयरिंग को लेकर लगातार बातचीत का दौर चल रहा है। इस बीच महायुती को लेकर अब बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि सत्ताधारी महायुती में सीट बंटवारे को लेकर बीते कई दिनों से चल रहा मंथन अब पूरी तरीके से खत्म हो चुका है। महायुति में जिन 48 विधानसभा सीटों को लेकर पेंच फंसा हुआ था। उसका बीजेपी के चाणक्य यानी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उसका समाधान खोज निकाला है। सूत्रों के मुताबिक गृहमंत्री अमित शाह के घर देर रात लगभग 4 घंटे चली बैठक में महाराष्ट्र में सीट शेयरिंग का फार्मूला तय हो चुका है और यह अभी फाइनल हो गया है कि किस सीट पर कौन से दल का प्रत्याशी चुनाव लड़ेगा। 


कैसे बनी महायुति में सहमित

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर हुई बैठक में शिंदे गुट की शिवसेना, एनसीपी अजीत पवार गुट और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला तय कर दिया गया है। इस बैठक में तीनों ही दलों ने इस बात पर सहमति जताई है कि जिस सीट पर जिस पार्टी की एंटी इंकमबेंसी है, उसे दूर करने के लिए तीनों दल आपस में ही सीटों की अदला बदली करेंगे। बैठक में तय किए गए फार्मूले के मुताबिक भाजपा राज्य में करीब 151 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जबकि शिंदे गुट की शिवसेना 84 और एनसीपी अजीत पवार गुट करीब 53 सीटों पर अपने प्रत्याशी का एलान कर सकती है। 


अमित शाह की मीटिंग में कौन-कौन रहा मौजूद

बताते चलें कि महाराष्ट्र विधानसभा की 288 सीटों में से 240 सीटों में महायुती में पहले ही तालमेल बैठ चुका था लेकिन 48 सीटों को लेकर बात नहीं बन पा रही थी जिसे भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के सामने रखा गया था। इस विषय को लेकर अमित शाह के आवास में हुई बैठक में तय किया गया हैं। इस बैठक में बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे और डिप्टी सीएम अजित पवार समेत महायुति के कई बड़े नेता मौजूद रहें। 


गौरतलब है कि महाराष्ट्र के महायुती गठबंधन में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी, मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजीत पवार के नेतृत्व वाली एनसीपी शामिल है। जो महाराष्ट्र की सत्ता में इस समय विराजमान है हालांकि लोकसभा चुनाव 2024 में महायुती गठबंधन का महाराष्ट्र में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा यही वजह है कि विधानसभा चुनाव में महायुती गठबंधन के सामने चुनाव में बेहतर नतीजे लाने की एक बड़ी चुनौती है। बताते चलें कि चुनाव आयोग ने बीते मंगलवार को महाराष्ट्र की सभी 288 विधानसभा सीटों के लिए चुनाव की तारीख का ऐलान किया था जिसके मुताबिक महाराष्ट्र में एक चरण में सभी सीटों पर 20 नवंबर को मतदान किए जाएंगे और चुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे।
Loading Ad...

यह भी पढ़ें

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...