Advertisement

Loading Ad...

Nitish Kumar Oath Ceremony: श्रेयसी सिंह, जमा खान, रामकृपाल यादव… देखें बिहार के 26 मंत्रियों की पूरी लिस्ट

Nitish Cabinet Minister List: उपमुख्यमंत्री के दोनों पुराने चेहरे दोहराए गए हैं. यानी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा फिर एक बार डिप्टी CM का पद संभाल रहे हैं. नीतीश कुमार की कैबिनेट में नए-पुराने, महिला और अल्पसंख्यक का बैलेंस बनाया गया है.

Loading Ad...

पटना के गांधी मैदान में भव्य समारोह में एक बार फिर नीतीश कुमार की ताजपोशी हुई. सुशासन की छवि वाले नीतीश कुमार फिर मुख्यमंत्री की कुर्सी पर काबिज हो गए हैं. उन्होंने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 

शपथ ग्रहण समारोह में PM मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत कई राज्यों के CM और बड़े नेता मौजूद रहे. वहीं, उपमुख्यमंत्री के दोनों पुराने चेहरे दोहराए गए हैं. यानी सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा को ही इस बार भी डिप्टी CM बनाया गया है. 

इन मंत्रियों ने ली शपथ 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

  • श्रेयसी सिंह
  • लेशी सिंह
  • सम्राट चौधरी
  • विजय कुमार सिन्हा
  • विजय कुमार चौधरी
  • बिजेंद्र प्रसाद यादव
  • श्रवण कुमार
  • मंगल पांडेय
  • डॉ. दिलीप जायसवाल
  • अशोक चौधरी
  • मदन सहनी
  • नितिन नवीन
  • संतोष कुमार सुमन
  • राम कृपाल यादव
  • सुनील कुमार
  • मो. जमा खान
  • संजय सिंह टाइगर
  • अरुण शंकर प्रसाद
  • सुरेंद्र मेहता
  • नारायण प्रसाद
  • रमा निषाद
  • लखेंद्र कुमार रौशन
  • डॉ. प्रमोद कुमार
  • संजय कुमार
  • संजय कुमार सिंह
  • दीपक प्रकाश 

नीतीश कुमार की  कैबिनेट में नए-पुराने, महिला और अल्पसंख्यक का बैलेंस बनाया गया है. साथ ही साथ गठबंधन दलों के साथ पुरा तालमेल भी बैठाया गया है. चिराग पासवान की पार्टी LJP से (रामविलास) से दो मंत्री बनाए गए हैं. वहीं, BJP कोटे से 14, JDU से 8, जीतन राम मांझी की HAM और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी से एक-एक नेता को मंत्री बनाया गया है. 

LIVE
अधिक →
Loading Ad...
Loading Ad...