×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

''तेजस्वी बच्चे हैं, चुनाव के बाद झुनझुना थमा देंगे'', तेजप्रताप यादव का तीखा हमला

महुआ विधानसभा से तेजप्रताप यादव मैदान में हैं.दूसरी ओर से उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार महुआ आकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं.जब इस पर तेजप्रताप से जवाब मांगा गया तो उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि वे अभी बच्चे हैं और चुनाव के बाद उनके हाथों में झुनझुना पकड़ा दिया जाएगा.

''तेजस्वी बच्चे हैं, चुनाव के बाद झुनझुना थमा देंगे'', तेजप्रताप यादव का तीखा हमला
Advertisement

बिहार विधानसभा चुनाव के बीच जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने महागठबंधन की ओर से सीएम पद के उम्मीदवार तेजस्वी यादव को निशाने पर लेते हुए कहा कि अभी तेजस्वी यादव बच्चे हैं, चुनाव के बाद उन्हें झुनझुना थमा देंगे.

तेजस्वी बच्चे हैं, चुनाव बाद झुनझुना थमा देंगे : तेजप्रताप 

महुआ विधानसभा से तेजप्रताप यादव मैदान में हैं.दूसरी ओर से उनके छोटे भाई और राजद नेता तेजस्वी यादव लगातार महुआ आकर चुनावी सभाएं कर रहे हैं.जब इस पर तेजप्रताप से जवाब मांगा गया तो उन्होंने तीखे अंदाज में कहा कि वे अभी बच्चे हैं और चुनाव के बाद उनके हाथों में झुनझुना पकड़ा दिया जाएगा.

तेजस्वी को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा, "अगर वह हमारे इलाके में जाएंगे, तो हम भी उनके इलाके में जाएंगे.हम राघोपुर गए थे, एक बार फिर से जाएंगे."

अमित शाह के लालू पर दिए बयान का तेजप्रताप ने दिया जवाब 

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के लालू प्रसाद यादव को लेकर दिए बयान पर तेजप्रताप ने कहा कि ये चुनाव है तो कोई कुछ भी कह सकता है.

बिहार विधानसभा चुनाव में टक्कर सिर्फ महागठबंधन और एनडीए के उम्मीदवारों के बीच तक सीमित नहीं रह गई है.इस चुनाव में दो सगे भाई भी एक दूसरे खिलाफ हैं.तेजस्वी यादव जहां राजद के बैनर तले इस चुनावी मैदान में महागठबंधन के सीएम पद के उम्मीदवार के तौर पर उतर रहे हैं तो उनके बड़े भाई जन शक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और महुआ विधानसभा क्षेत्र से उम्मीदवार तेज प्रताप यादव भी चुनावी मैदान में दम भर रहे हैं.

Advertisement

तेजप्रताप ने  तेजस्वी की चुनावी घोषणाओं पर किया हमला 

महुआ विधानसभा क्षेत्र में लगातार तेजस्वी यादव चुनावी प्रचार कर रहे हैं और राजद के पक्ष में वोट करने के लिए जनता से अपील कर रहे हैं.वहीं, तेज प्रताप भी तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें

तेजप्रताप लगातार तेजस्वी की चुनावी घोषणाओं पर हमला कर रहे हैं, तेजप्रताप का मानना है कि चुनाव के वक्त कोई कुछ भी कह सकता है.चुनाव के बाद देखा जाएगा वादे कौन पूरे करेगा.

टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें