Advertisement

Loading Ad...

चंपारण में प्रियंका की हुंकार से पहले एक्टिव हुए CM नीतीश कुमार, कांग्रेस ने कहा- ये महागठबंधन का चुनावी शंखनाद

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा से पॉज हटा लिया. उन्होंने प्रगति यात्रा की शुरुआत चंपारण से कर दी है. नीतीश का ये दौरा प्रियंका के आने से ऐन पहले शुरू हुआ है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह महज संयोग है?

Loading Ad...

बिहार में अपना खोया हुआ जनाधार वापस पाने के लिए कांग्रेस एड़ी-चोटी का जोर लगा रही है. हाल ही में राहुल गांधी ने वोट अधिकार यात्रा के जरिए जनता को वोट चोरी के मुद्दे पर लामबंद करने की कोशिश की थी. अब उनकी बहन और कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी भी चुनावी समर में उतर रही हैं. 

महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण से प्रियंका गांधी चुनावी शंखनाद करने जा रही हैं. 26 सितंबर को प्रियंका गांधी मोतिहारी से चुनावी अभियान की शुरुआत करेंगी. इस दौरान प्रियंका गांधी जनसभा को संबोधित करेंगी. लेकिन गौर करने वाली बात ये है कि प्रियंका के दौरे से पहले नीतीश कुमार ने अपनी यात्रा से पॉज हटा लिया. नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा की शुरुआत चंपारण से की है. 

चंपारण में एक्टिव हुए नीतीश कुमार 

Loading Ad...

बिहार चुनाव में जहां विपक्ष सत्ता पर काबिज होने की जुगत में लगा है तो सत्ता पक्ष कुर्सी बचाने की कोशिश में जुटा है. बिहार विधानसभा का ऐलान कभी भी हो सकता है. इससे पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार चंपारण को साधने में जुट गए हैं. नीतीश कुमार ने 23 सितंबर को पूर्वी और पश्चिमी चंपारण का दौरा किया. 

Loading Ad...

विकास के एजेंडे पर चंपारण साधने निकले नीतीश 

दिसंबर साल 2024 में नीतीश कुमार ने चंपारण से ही प्रगति यात्रा की शुरुआत की थी. इस दौरान उन्होंने विकास योजनाओं का जायजा लिया था. अब प्रगति यात्रा के दूसरे चरण में CM नीतीश कुमार ने चंपारण को बड़ी सौगात दी. नीतीश कुमार विकास के एजेंडे पर जनता को साधने जुटे हैं. 

Loading Ad...

प्रियंका गांधी के दौरे से पहले नीतीश का दौरा क्यों? 

चुनावी मौसम है ऐसे में इस बात पर हैरानी नहीं जतानी चाहिए कि नीतीश कुमार सितंबर में ही चंपारण को साधने क्यों निकले हैं. लेकिन इस बात से भी इंकार नहीं किया जा सकता कि, नीतीश का ये दौरा प्रियंका के आने से ऐन पहले शुरू हुआ है. ऐसे में सवाल उठता है कि क्या यह महज संयोग है? 

प्रियंका गांधी के दौरे पर JDU ने क्या कहा? 

Loading Ad...

प्रियंका गांधी के दौरे को लेकर JDU ने तीखी प्रतिक्रिया दी है. JDU एमएलसी खालिद अनवर ने कहा, 'कोई आए या जाए, बिहार नीतीश कुमार का है और रहेगा. किसी के आने-जाने से फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने बताया, खालिद अनवर ने बताया, CM नीतीश कुमार चंपारण में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन कर रहे हैं. 
JDU भले ही प्रियंका के प्रभाव से इंकार करे लेकिन कहीं न कहीं उसे भी अंदाजा है कि प्रियंका गांधी का मोतिहारी दौरा कांग्रेस की नई रणनीति की ओर इशारा कर रहा है. 

प्रियंका ने रैली के लिए मोतिहारी को ही क्यों चुना? 

प्रियंका गांधी अपनी रैली की शुरुआत मोतिहारी से क्यों करेंगी. इसके कई कारण हो सकते हैं लेकिन एक वजह ये भी है कि यह सीट BJP का गढ़ मानी जाती है. कांग्रेस प्रियंका के जरिए सबसे पहले BJP के इस अभेद किले में लामबंदी करना चाहती है.

Loading Ad...

मोतिहारी में क्या है प्रियंका का प्लान? 

प्रियंका गांधी के मोतिहारी दौरे की तैयारियां बिहार कांग्रेस ने शुरू कर दी हैं. 26 सितंबर को वह गांधी मैदान में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगी. इसके बाद पटना में कांग्रेस मुख्यालय, सदाकत आश्रम में वह 'महिला संवाद' करेंगी. इसके जरिए प्रियंका गांधी महिलाओं से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं पर चर्चा करेंगी. दरअसल, राहुल गांधी की वोट अधिकार यात्रा के बाद कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा है. प्रियंका इसी हौसले को बरकरार रखते हुए मोतिहारी में एक तरह से शक्ति प्रदर्शन करेंगी. 

पूर्वी चंपारण में कितनी विधानसभा सीट हैं? 

Loading Ad...

आपको बता दें कि, पूर्वी चंपारण जिले में कुल 12 विधानसभा सीटें आती हैं. इनमें रक्सौल, सुगौली, नरकटिया, हरसिद्धि, गोविंदगंज, केसरिया, कल्याणपुर, पिपरा, मधुबन, मोतिहारी, चिरैया और ढाका शामिल हैं. सबसे पहले प्रियंका मोतिहारी पर दांव खेलने निकल रही हैं. 

यह भी पढ़ें

मोतिहारी की रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है. कांग्रेस के बड़े नेताओं ने दावा किया कि, प्रियंका गांधी की रैली में PM मोदी की रैली से भी ज्यादा भीड़ जुटेगी. राज्यसभा सांसद डॉ. अखिलेश सिंह का कहना है कि, प्रियंका की रैली के लिए गांधी मैदान छोटा पड़ जाएगा. ये महागठबंधन का चुनावी शंखनाद है. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...