Advertisement

Loading Ad...

Bihar Election 2025: अब सिर्फ एक कॉल पर जुड़ेंगे BLO, आयोग ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर

BLO: चुनाव आयोग की इन नई सुविधाओं से अब वोटिंग करना और जानकारी पाना बहुत आसान हो गया है. अगर आपने अभी तक अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक नहीं किया है या किसी भी तरह की जानकारी चाहिए, तो अब सिर्फ एक ऐप या एक कॉल से आप सीधा संपर्क कर सकते हैं.

Source: BLO
Loading Ad...

Bihar Election 2025 Helpline Number: बिहार में विधानसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है. चुनाव आयोग ने 6 अक्टूबर को बताया कि इस बार बिहार में दो चरणों में वोटिंग कराई जाएगी. पहला चरण 6 नवंबर को और दूसरा चरण 11 नवंबर को होगा. इसके बाद 14 नवंबर को चुनाव के नतीजे भी घोषित कर दिए जाएंगे. चुनाव आयोग इस बार लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई बड़े और अच्छे बदलाव लेकर आया है. अब वोट डालना पहले से कहीं आसान और पारदर्शी होगा.

इलेक्शन प्रक्रिया हुई और आसान

इस बार चुनाव आयोग ने लोगों को बूथ तक मोबाइल ले जाने की इजाजत दी है. इसके साथ ही हर बूथ पर वेबकास्टिंग (Live कैमरे से रिकॉर्डिंग) की व्यवस्था होगी, जिससे चुनाव की निगरानी बेहतर ढंग से की जा सकेगी. इतना ही नहीं, वन स्टॉप डिजिटल प्लेटफॉर्म, रियल टाइम वोटर टर्नआउट दिखाने की सुविधा और बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) से सीधे बात करने की सुविधा भी दी जा रही है.

Loading Ad...

अब सीधे बात करें अपने BLO से 

Loading Ad...

अगर आपको अपने इलाके के चुनाव से जुड़ी किसी भी जानकारी की जरूरत है, या फिर वोटर लिस्ट, वोटर कार्ड, बूथ से जुड़ी कोई समस्या है, तो अब आप सीधे अपने इलाके के BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) से बात कर सकते हैं.

इसके लिए बस 3 आसान स्टेप्स अपनाएं:

Loading Ad...
  • ECINET ऐप को अपने मोबाइल में डाउनलोड करें.
  • ऐप खोलकर उसमें अपना EPIC नंबर (वोटर कार्ड नंबर) डालें.
  • अब आप अपने इलाके के BLO की जानकारी देख सकते हैं और उनसे सीधे कॉल पर बात कर सकते हैं.

1950 – चुनाव हेल्पलाइन नंबर

अगर आपके पास स्मार्टफोन नहीं है या ऐप डाउनलोड नहीं कर पा रहे हैं, तो चिंता की बात नहीं है, चुनाव आयोग ने एक सीधा हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया है:

  • वोटर हेल्पलाइन नंबर: 1950
  • अपने शहर का STD कोड जोड़कर इस नंबर पर कॉल करें.
  • जैसे अगर आप पटना में हैं तो नंबर होगा: +91-612-1950
  • इस नंबर पर कॉल करके भी आप चुनाव से जुड़ी जानकारी और सहायता पा सकते हैं.

अब चुनाव में भाग लेना हुआ और आसान

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

चुनाव आयोग की इन नई सुविधाओं से अब वोटिंग करना और जानकारी पाना बहुत आसान हो गया है. अगर आपने अभी तक अपना नाम वोटर लिस्ट में चेक नहीं किया है या किसी भी तरह की जानकारी चाहिए, तो अब सिर्फ एक ऐप या एक कॉल से आप सीधा संपर्क कर सकते हैं.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...