×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

‘गंदी सोच को शह…’ इशारों-इशारों में भाई तेजस्वी को रोहिणी का बड़ा चैलेंज, लालू को किडनी देने वाली बेटी क्यों हुईं ‘बागी’

RJD के भीतर ही कुछ नेता इस तरह के आरोपों को हवा दे रहे हैं कि रोहिणी आचार्य ने पिता लालू को किडनी दी ही नहीं, तो कुछ का दावा है कि रोहिणी ने सीट के लालच में किडनी दी थी. इन संगीन आरोपों का रोहिणी आचार्य ने न केवल खंडन किया है बल्कि सीधा चैलेंज कर डाला.

‘गंदी सोच को शह…’ इशारों-इशारों में भाई तेजस्वी को रोहिणी का बड़ा चैलेंज, लालू को किडनी देने वाली बेटी क्यों हुईं ‘बागी’
Advertisement

बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले सबसे बड़े राजनीतिक घराने में कलह थमने का नाम नहीं ले रही. RJD सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने उन लोगों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया जो उनके पिता को किडनी देने पर सवाल उठा रहे थे. रोहिणी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए खुली चुनौती दे दी है. 

रोहिणी आचार्य ने कहा कि उनके खिलाफ फैलाए जा रहे झूठे प्रचार और गंदी सोच को वह बर्दाश्त नहीं करेंगी. अगर इसे कोई साबित कर दे तो वो राजनीति और सार्वजनिक जीवन छोड़ देंगी. रोहिणी आचार्य ने बिना नाम लिए भाई तेजस्वी यादव की चुप्पी और कुछ RJD नेताओं के आरोपों पर करारा प्रहार किया. 

पिता लालू यादव को किडनी देने पर क्यों उठे सवाल? 

Advertisement

दरअसल, RJD के भीतर ही कुछ नेता इस तरह के आरोपों को हवा दे रहे हैं कि रोहिणी आचार्य ने पिता लालू को किडनी दी ही नहीं. तो कुछ RJD नेताओं का दावा है कि रोहिणी ने सीट के लालच में किडनी दी थी. रोहिणी बदले में बिहार चुनाव में सीट चाह रही थीं. इन संगीन आरोपों का रोहिणी आचार्य ने न केवल खंडन किया है बल्कि सीधा चैलेंज कर डाला. 

रोहिणी ने सोशल मीडिया X पर लिखा, मेरी खुली चुनौती है सभी गंदी सोच रखने वालों और ऐसे लोगों को शह दे रहे तमाम लोगों को कि, कोई अगर ये साबित कर दे कि मैंने अपने या किसी और के लिए भी कभी कुछ और कोई मांग किसी के पास रखी और अपने आदरणीय पिता को मेरे द्वारा अपनी किडनी दिया जाना झूठ है, तो मैं राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से खुद को अलग कर लूंगी. 

रोहिणी आगे लिखती हैं, मेरे पर दोषारोपण करने वाले अगर अपना झूठ और दुष्प्रचार साबित नहीं कर सके, तो उनमें भी इतना साहस होना चाहिए कि वो सब के सब 'जिस किसी' के भी कहने पर ऐसा कर कह  रहे हैं उसके साथ सार्वजनिक तौर पर मुझसे और देश की हर मां, बहन, बेटी से ये कहते हुए माफी मांगें कि ‘भविष्य में वो कभी किसी मां-बहन बेटी के बारे में कोई अपमानजनक और झूठी बात नहीं कहेंगे और फैलाएंगे. 

Advertisement

लालू परिवार में कलह की वजह क्या? 

दरअसल, तेजस्वी यादव के करीबी और RJD के राज्यसभा सांसद संजय यादव को लेकर लालू परिवार में जंग शुरू हुई थी. बिहार अधिकार यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव की बस में उनकी सीट पर संजय यादव के बैठने पर सारा बवाल छिड़ा था. परिवार की लड़ाई उस वक्त सामने आ गई जब लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने पिता लालू यादव, तेजस्वी यादव, राजद और परिवार के अन्य सदस्यों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अन फॉलो कर दिया. 

संजय यादव के तेजस्वी की सीट पर बैठने पर पार्टी के अंदर ही विरोध की आवाजें उठी थीं. रोहिणी आचार्य ने भी फोटो शेयर कर संजय यादव पर सवाल उठाए थे, लेकिन उल्टा सवाल रोहिणी पर ही उठने लगे. इसके बाद उन्होंने पिता लालू यादव, भाई तेजस्वी समेत कई लोगों को सोशल मीडिया से अनफॉलो कर दिया था. 

रोहिणी को मिला था तेज प्रताप का साथ

Advertisement

परिवार और पार्टी से निकाले गए लालू यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप ने इस मामले में खुलकर बहन रोहिणी का साथ दिया था. उन्होंने कहा, संजय यादव का नाम लिए बिना कहा था कि कुछ लोग तेजस्वी की कुर्सी हथियाने की फिराक में हैं. उन्होंने संजय यादव को 'जयचंद' करार देते हुए कहा था कि परिवार में जो भी मतभेद हैं, उनका फायदा उठाकर बाहरी लोग सत्ता हासिल करना चाहते हैं.  

तेज प्रताप ने दिया बहन को दिया टिकट का ऑफर 

तेज प्रताप यादव अपनी नई पार्टी का ऐलान कर चुके हैं. जनशक्ति जनता दल उनकी पार्टी का नाम है. पार्टी की घोषणा से पहले ही तेज प्रताप यादव महुआ विधानसभा सीट से उम्मीदवारी का ऐलान कर चुके थे. उन्होंने बहनों को भी टिकट का ऑफर दिया. तेज प्रताप ने कहा कि उनकी बहनें अगर साथ आएंगीं तो वह अपनी पार्टी से उन्हें टिकट भी देंगे.

यह भी पढ़ें

बिहार चुनाव से पहले लालू परिवार में मचा ये घमासान पार्टी में बिखराव का बड़ा संकेत दे रहा है. एक तरफ लालू के ही बेटे तेज प्रताप यादव ने नई पार्टी बनाकर खुद की अलग राजनीतिक राह चुन ली. तो दूसरी ओर रोहिणी ने भी भाई तेजस्वी और उनके खासमखास को इशारों इशारों में चेता दिया. देखना होगा रोहिणी के चैलेंज पर RJD का क्या जवाब आता है. 

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें