Advertisement

Loading Ad...

राजनाथ सिंह के अलावा अन्य नेताओं ने दिल्ली चुनाव नतीजों पर दी अपनी प्रतिक्रिया

Delhi VidhanSabha Result: दिल्ली चुनाव में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। लगभग 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया है।

Google
Loading Ad...

Delhi VidhanSabha Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजों पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, नितिन गडकरी समेत कई नेताओं का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली चुनाव में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। लगभग 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता के प्रति आभार व्यक्त करता हूं।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से 

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को दी हार्दिक बधाई

रक्षा मंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दिल्ली के विधानसभा चुनाव में भाजपा की जबरदस्त विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और भाजपा की नीतियों के प्रति विश्वास की जीत है। इस देश की जनता का भरोसा पीएम मोदी की विश्वसनीयता और भाजपा की सुशासन और विकास की राजनीति में है। इस शानदार जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, दिल्ली प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एवं सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई देता हूं।'' उन्होंने आगे लिखा, ''लगभग 27 साल बाद दिल्ली की जनता ने भाजपा को अपना विश्वास और आशीर्वाद दिया है। इसके लिए दिल्ली की जनता के प्रति मैं अपना आभार व्यक्त करता हूं। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए विकसित दिल्ली अति आवश्यक है। इस जीत के बाद डबल इंजन की सरकार दिल्ली के विकास को, नई गति को बुलंदी प्रदान करेगी।

केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा

'' भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा ने दिल्ली में चुनाव के परिणाम पर एक्स पोस्ट में लिखा,'' आपदा मुक्त दिल्ली। आज दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड विजय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण, अंत्योदय व विकासपरक नीतियों पर जनता- जनार्दन के अटूट समर्थन की जीत है। प्रत्येक बूथ पर अथक परिश्रम करने वाले भाजपा के हमारे कार्यकर्ताओं और प्रदेश नेतृत्व को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। 'आप-दा' सरकार ने दिल्ली में भ्रष्टाचार, कुशासन और तुष्टिकरण की सारी सीमाएं लांघ दी थी। आज दिल्ली उनके झूठ, छल और प्रपंच से मुक्त होकर प्रगति और प्रतिष्ठा के नए युग में अपनी यात्रा आरंभ कर रही है। यह जनादेश 'विकसित दिल्ली-विकसित भारत' के हमारे संकल्प को साकार स्वरूप प्रदान करेगा। इस प्रचंड विजय के लिए मैं प्रधानमंत्री जी के प्रति आभार प्रकट करता हूं और समस्त भाजपा कार्यकर्ताओं और दिल्लीवासियों का अभिनंदन करता हूं।

Loading Ad...

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी

'' केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी दिल्ली चुनाव में भाजपा के शानदार पर लिखा, ''यह विकास और सुशासन की जीत है। दिल्ली में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में चहुंमुखी विकास पर जनता ने लगाई मोहर है। दिल्ली में विकास, सुशासन और सबका साथ, सबका विकास के मूलमंत्र के साथ सबको लेकर हम विकास के हाईवे पर आगे बढ़ रहे है। देश की राजधानी में मिली इस भव्य जीत के लिए मैं प्रधानमंत्री मोदी, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा,दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई देता हूं और उनका अभिनंदन करता हूं। हमारे साथ रहीं दिल्ली की जनता जनार्दन को कोटि-कोटि धन्यवाद।

Loading Ad...

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव

'' रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने दिल्ली चुनाव में भाजपा के प्रदर्शन को लेकर आम आदमी पार्टी पर तंज कसा। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा,''आपदा से मुक्ति।

यह भी पढ़ें

केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

'' केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''दिल्ली चली मोदी के साथ! प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में विकास की राजनीति पर आशीर्वाद देने के लिए दिल्लीवासियों का हृदय से आभार। विकसित दिल्ली को समर्पित इस ऐतिहासिक जीत के लिए सभी भाजपा प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई। दिल्लीवालों ने झूठे भाषण, खोखले वादे, टूटी सड़कों, प्रदूषण, गंदे पानी, दूषित यमुना और शीशमहल में हुए भ्रष्टाचार आदि के विरुद्ध अपना जनादेश दिया है। गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के प्रयासों और सभी कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से आपदा मुक्त राजधानी में कमल खिला है। स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित दिल्ली के लिए जिस विश्वास के साथ दिल्लीवासियों ने हमें ये जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरते हुए हम उनसे किए अपने हर वादे को निभाएंगे व इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए तत्परता से कार्य करेंगे।'' 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...