Advertisement

Loading Ad...

RJD पर जमकर बरसे अमित शाह, मुजफ्फरपुर की रैली में कहा- RJD आई तो अपहरण, रंगदारी, खून के तीन नए मंत्रालय खुलेंगे

अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के बेटे के मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर तंज कसते हुए कहा कि अगर आरजेडी सत्ता में आती है, तो राज्य में तीन नए मंत्रालय खुलेंगे. शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अगर लालू के बेटे सीएम बनते हैं, तो बिहार में तीन नए मंत्रालय खुलेंगे.

Loading Ad...

बिहार विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह रविवार को मुजफ्फरपुर पहुंचे. इस दौरान चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए आरजेडी और लालू प्रसाद यादव पर तीखा हमला बोला. उन्होंने लालू यादव के शासनकाल को जंगलराज बताते हुए मतदाताओं से बिहार को इससे बचाने के लिए मतदान करने की अपील की. 

'हमारी सरकार ने जंगलराज से आजादी दिलाई'

अमित शाह ने लालू प्रसाद यादव के बेटे के मुख्यमंत्री बनने की संभावना पर तंज कसते हुए कहा कि 'अगर आरजेडी सत्ता में आती है, तो राज्य में तीन नए मंत्रालय खुलेंगे.' शाह ने कटाक्ष करते हुए कहा कि 'अगर लालू के बेटे सीएम बनते हैं, बिहार में तीन नए मंत्रालय खुलेंगे. एक बनेगा अपहरण को चलाने वाला मंत्री. दूसरा बनेगा रंगदारी का मंत्री. तीसरा अपहरण और खून को बढ़ावा देने वाला मंत्री बनेगा. हमने जंगलराज से आजादी दिलाई. बिहार को जंगलराज से बचाने के लिए वोट करें. बिहार में जंगलराज को वापस आने नहीं देना है.'

Loading Ad...

'न तेजस्वी CM बन सकते हैं न राहुल PM'

Loading Ad...

अमित शाह ने लालू यादव और सोनिया गांधी दोनों पर परिवारवाद को बढ़ावा देने और देश की चिंता न करने का आरोप लगाया. उन्होंने स्पष्ट कहा कि 'दोनों के बेटों के लिए सत्ता की सीट खाली नहीं है. लालू जी और सोनिया जी को देश की चिंता नहीं है. लालू जी की इच्छा है कि उनका बेटा (तेजस्वी) CM बने और सोनिया जी चाहती हैं, उनका बेटा (राहुल गांधी) PM बने. लेकिन न तेजस्वी CM बन सकते हैं न राहुल गांधी PM बन सकते हैं, क्योंकि सीट खाली नहीं है.' केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपनी रैली के माध्यम से साफ संकेत दिया कि BJP और NDA का मुख्य चुनावी मुद्दा लालू यादव के शासनकाल के कानून-व्यवस्था को फिर से स्थापित होने से रोकना है.

कब होंगे बिहार विधानसभा चुनाव 

Loading Ad...

यह भी पढ़ें

बता दें कि बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में 6 नवंबर और 11 नवंबर को होने जा रहे हैं, जिसके नतीजे 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे. 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...