Advertisement

Loading Ad...

चुनाव के बीच केजरीवाल ने जुबानी वार से BJP पर किया प्रहार, कहा - भाजपा वाले गरीब तबके को राक्षस....

Delhi VidhanSabha ELection: अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया गया। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ये लोग रावण की इतनी पैरवी क्यों कर रहे हैं।

Google
Loading Ad...

Delhi VidhanSabha ELection: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के रावण के सोने के हिरण बनने को लेकर बयानबाजी जारी है। भाजपा अरविंद केजरीवाल को बयान के लिए घेर रही है। दूसरी तरफ अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर प्रदर्शन भी किया गया। इस मुद्दे को लेकर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल का कहना है कि ये लोग रावण की इतनी पैरवी क्यों कर रहे हैं।आइये जानते है इस खबर को विस्तार से ....

दिल्ली की जनता ने इन्हें चुना, तो ये गरीब तबके के लोगों को राक्षस की तरह निगल जाएंगे

ये राक्षसी प्रवृत्ति के हैं और अगर दिल्ली की जनता ने इन्हें चुना, तो ये गरीब तबके के लोगों को राक्षस की तरह निगल जाएंगे। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि मैंने कल एक जनसभा में कहा था कि रावण सोने का हिरण बनकर आया था और सीता मैया उस सोने के हिरण पर मोहित हो गई। इस पर भाजपा वालों का कहना है कि रावण नहीं, मारीच राक्षस सोने का हिरण बनकर आया था। इसके लिए मेरे घर के सामने पूरी भारतीय जनता पार्टी धरने पर बैठी है। भाजपा का कहना है कि मैंने रावण का अपमान क्यों किया। इनको रावण से इतना प्यार है, ये राक्षसी प्रवृत्ति के लोग हैं।

यह भी पढ़ें

मनोज तिवारी समेत BJP के तमाम नेताओं ने केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए उठाए सवाल 

 केजरीवाल ने कहा कि मैं दिल्ली के झुग्गी वालों और गरीब तबके को खासकर बताना चाहता हूं कि अगर ये सत्ता में आ गए तो ये आप लोगों को राक्षसों की तरह निगल जाएंगे। गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल के बयान के बाद से भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कई बयान जारी किए। वहीं, मंगलवार को अरविंद केजरीवाल के घर के बाहर धरना प्रदर्शन भी हुआ है। भाजपा सांसद मनोज तिवारी समेत भाजपा के तमाम नेताओं ने अरविंद केजरीवाल को कटघरे में खड़ा करते हुए सवाल उठाए हैं कि उन्हें रामायण और सीता माता के बारे में कुछ पता ही नहीं है और उन्होंने सीता माता का अपमान किया है। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...