Advertisement

Loading Ad...

पथराव और हंगामे के बीच यूपी में एक बजे तक 31.21 प्रतिशत मतदान हुए

VidhanSabha Election: विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कई जगह से बवाल, हंगामे की खबरें आई हैं। सपा लगातार भाजपा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर बेईमानी का आरोप लगा रही है।

Google
Loading Ad...

VidhanSabha Election: उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए एक बजे तक औसत मतदान 31.21 प्रतिशत रहा। यह जानकारी राज्य निर्वाचन कार्यालय दी है। राज्य निर्वाचन आयोग की ओर से जारी आंकड़े मीरापुर में 36.77 प्रतिशत, कुंदरकी 41.01, गाजियाबाद 20.92, खैर 28.80, करहल 32.29, सीसामाऊ 28.50, फूलपुर 26.67, कटेहरी 36.54, मझवां में 31.68 प्रतिशत मतदान हुआ है।आइए जानते है इस खबर को विस्तार से .......

नाकाबंदी करके मतदाताओं को रोकने के साथ ही पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट का आरोप लगाया

विधानसभा की नौ सीटों के उपचुनाव के लिए मतदान जारी है। कई जगह से बवाल, हंगामे की खबरें आई हैं। सपा लगातार भाजपा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों पर बेईमानी का आरोप लगा रही है। प्रत्याशी हाजी रिजवान ने कुंदरकी स्थित आवास पर प्रेसवार्ता की। हाजी रिजवान ने जिला व पुलिस प्रशासन पर मतदाताओं को रोकने का आरोप लगाया। नाकाबंदी करके मतदाताओं को रोकने के साथ ही पोलिंग बूथ पर फर्जी वोट का आरोप लगाया। कानपुर सीसामऊ भाजपा के उम्मीदवार सुरेश अवस्थी अपने समर्थकों के साथ अधिकारियों से बहस करते दिखाई दिए। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के गुंडे हमारे एजेंट को धक्का मारकर निकाल रहे हैं। आप लोग सिर्फ देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस दौरान उनकी गाड़ी पर किसी ने पत्थर भी फेंका।

यह भी पढ़ें

उपचुनाव वाली नाै विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा

हालांकि, गाड़ी को किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। अंबेडकरनगर से सपा सांसद लालजी वर्मा की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इसके बाद सांसद भड़क गए। उन्होंने पुलिसकर्मियों को अपशब्द कहे। मझवां से सपा प्रत्याशी ज्योति बिंद ने चुनाव आयोग से शिकायत की है। उन्होंने बताया कि मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। इनकी पर्ची फाड़ दी गई। कुंदरकी में भाजपा के प्रत्याशी रामवीर सिंह ने कहा कि सपा प्रत्याशी हार रहे हैं। इसलिए वह प्रशासन और दूसरी पार्टियों पर गलत आरोप लगा रहे हैं। मतदान को रोकने जैसी बात बेबुनियाद है। गौरतलब हो कि उपचुनाव वाली नाै विधानसभा सीटों पर बुधवार को मतदान होगा। इन सीटों पर कुल 34,35,974 मतदाता हैं। 11 महिलाओं समेत 90 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे ज्यादा मतदाता गाजियाबाद और सबसे कम सीसामऊ विधानसभा क्षेत्र में हैं। 

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...