Advertisement
महाराष्ट्र में हार के बाद कांग्रेस में शुरू हुआ रार, पूर्व सीएम ने अपनी ही पार्टी की लीडरशिप पर उठाए सवाल
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। बीजेपी के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन सरकार बनाने के लिए पूरी तरीके से तैयार है। महाविकास अघाड़ी के खराब प्रदर्शन के बाद कांग्रेस में फूट पड़ गई है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम ने अपनी ही पार्टी की लीडरशिप पर सवाल उठाया है।
Advertisement
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के नतीजे लगभग-लगभग आ चुके हैं। भाजपा के नेतृत्व वाली महायुति गठबंधन अपनी सरकार बनाने जा रही है। इस चुनाव में बीजेपी सबसे बड़ी पार्टी बनकर सामने आई है। दोपहर 2 बजे तक बीजेपी 123 सीटों, शिवसेना शिंदे गुट 54, एनसीपी अजित पवार गुट 37 सीटों पर बढ़त बनाए हुई है। इनमें कई सीटों के नतीजे घोषित हो चुके हैं। इनमें सबसे कमाल का प्रदर्शन बीजेपी का रहा।
दरअसल, बीजेपी सिर्फ 148 सीटों पर चुनाव लड़ी है। इनमें 123 पर शानदार बढ़त कायम है। शिवसेना शिंदे गुट और एनसीपी अजित पवार ने भी गजब का खेल किया है। भाजपा गठबंधन को बहुमत से 60 सीटें ज्यादा मिली है। महाविकास अघाड़ी दल में शामिल कांग्रेस, शिवसेना उद्धव ठाकरे और एनसीपी शरद पवार गुट तीनों सिर्फ 50 सीटों पर ही सिमटते नजर आ रहे हैं। इस दल के खराब प्रदर्शन के बाद अब पार्टी के अंदर ही फूट पड़ गई है। कांग्रेस के पूर्व सीएम ने अपने ही पार्टी की लीडरशिप पर सवाल उठाया है।
Advertisement
यह भी पढ़ें
महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में मिल रही करारी हार पर महाविकास अघाड़ी दल में फूट पड़ गई है। महाराष्ट्र के पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण जो खुद दक्षिण कराड़ सीट से पीछे चल रहे हैं। उन्होंने कहा है कि" हमारी लीडरशिप ही खराब थी। कांग्रेस में आपसी कलह और आरोपों का दौर शुरू हो चुका है। यह हमारी हार की बड़ी वजह हो सकती है। चव्हाण ने कहा कि, "हम हार के कारणों का पता नहीं लगा सकते। शायद लड़की बहन योजना से महायुति को फायदा मिला है। हमारी लीडरशिप खराब थी। RSS ने बीजेपी का साथ दिया। जिसकी वजह से उन्हें जीत मिली"।