Advertisement
Loading Ad...
AAP दूसरे दलों से बात कर कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से करेगी बाहर, दिल्ली चुनाव को लेकर दोनों पार्टियों में चल रही लड़ाई
आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि पार्टी के अधिकतर नेता कांग्रेस से नाराज है। ऐसे में पार्टी के कई नेता इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करना चाहते हैं।
Advertisement
Loading Ad...
दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में भयंकर लड़ाई देखने को मिल रही है। दोनों ही दल इंडिया गठबंधन का हिस्सा है। लेकिन दोनों ही पार्टियां दिल्ली चुनाव में दूसरे के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरने जा रही हैं। आम आदमी पार्टी ने सभी सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। दोनों को लेकर सीट बंटवारे पर कोई भी चर्चा नहीं हुई। ऐसे में कांग्रेस भी जल्द ही सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है। इस बीच आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस पर बीजेपी के साथ मिलकर काम करने का आरोप लगाया है। इसको लेकर आज दोपहर 1 बजे दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी और सीनियर नेता संजय सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी किया।
कांग्रेस पार्टी को लेकर AAP नेताओं में भारी नाराजगी
आम आदमी पार्टी के सूत्रों ने बताया है कि पार्टी के अधिकतर नेता कांग्रेस से नाराज है। ऐसे में पार्टी के कई नेता इंडिया ब्लॉक से कांग्रेस को बाहर करना चाहते हैं। दरअसल, कांग्रेस द्वारा लगातार हो रही बयानबाजी से आप नेताओं में भारी गुस्सा है। बता दें कि एक दिन पहले ही दिल्ली यूथ कांग्रेस ने अरविंद केजरीवाल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसको लेकर आप नेताओं में नाराजगी बढ़ गई है। हालांकि, कांग्रेस को इंडिया ब्लॉक से बाहर करना आसान नहीं है। इसके लिए ब्लॉक में शामिल अन्य पार्टियों से भी बात करनी होगी और कई पार्टियों की रजामंदी से ही यह संभव हो सकता है।
दिल्ली यूथ कांग्रेस ने आप पर लगाया गुमराह करने का आरोप
25 दिसंबर को दिल्ली यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष अक्षय लाकड़ा ने पार्लियामेंट के सामने स्थित थाने में अरविंद केजरीवाल के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। लाकड़ा ने आरोप लगाया था कि योजनाओं के जरिए AAP दिल्ली की जनता को गुमराह कर उनके साथ धोखा कर रही है। इससे पहले AAP के खिलाफ दो विभागों ने भी योजनाओं पर सवाल खड़े कर दिल्ली की जनता को संदेश दिया था कि केजरीवाल द्वारा संजीवनी और महिला बाल विकास योजना वर्तमान में लागू नहीं है। उसने कहा था कि किसी भी तरह का डॉक्यूमेंट्स देने से पहले सावधान रहें। आपके साथ कोई भी धोखाधड़ी हो सकती है। ऐसे में कांग्रेस ने भी विभाग के द्वारा आगाह करने के बाद केजरीवाल के खिलाफ भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए। उन पर एफआईआर दर्ज करा दी।
Advertisement
Loading Ad...
यह भी पढ़ें
Loading Ad...
Loading Ad...