×
जिस पर देशकरता है भरोसा
Advertisement

शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाज़ी के पीछे युवराज सिंह का हाथ, योगराज सिंह ने किया बड़ा खुलासा

शुभमन ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए. उम्मीद की जा रही थी कि वह तिहरा शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह चूक गए. हालांकि, उनकी पारी की वजह से ही भारत 587 का स्कोर पहली पारी में बना सका.

Author
05 Jul 2025
( Updated: 10 Dec 2025
05:38 PM )
शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाज़ी के पीछे युवराज सिंह का हाथ, योगराज सिंह ने किया बड़ा खुलासा
Advertisement

पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह ने एजबेस्टन में शुभमन गिल की खेली 269 रन की पारी की तारीफ की है. उन्होंने कहा कि गिल को तिहरा शतक बनाना चाहिए था.

गिल की सफलता के पीछे युवराज का हाथ

समाचार एजेंसी आईएएनएस से बात करते हुए योगराज सिंह ने कहा, "बल्लेबाजों की रन बनाने की भूख कभी खत्म नहीं होनी चाहिए. मैं कभी बहुत ज्यादा उत्साहित नहीं होता हूं. बल्लेबाजों का काम ही है, रन बनाना. आपने 200 बनाए हैं, 300 बनाइए. हालांकि शुभमन गिल ने बहुत अच्छा खेला. गिल के पीछे महान युवराज सिंह का हाथ है. ऐसा मैं ऐसा इसलिए नहीं कह रहा कि युवराज मेरा बेटा है. वह सबका है."

गिल की खामियों पर काम कर रहे है युवराज

Advertisement

उन्होंने कहा कि आप भविष्य में देखिएगा कि युवराज के ट्रेन किए और भी खिलाड़ी शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा की तरह ही भविष्य में भारतीय क्रिकेट को आगे बढ़ाएंगे. यह भी हो सकता है कि हिंदुस्तान की टीम से खेलने वाले सभी 11 खिलाड़ी युवराज से प्रशिक्षित हों. शुभमन पिछले सात साल से युवराज के साथ है. युवराज लगातार उनकी खामियों पर काम कर रहा है. आप देख रहे होंगे, शुभमन की बल्लेबाजी पहले से बेहतर होती जा रही है."

इंग्लैंड के खिलाफ गिल ने खेली 269 रनों की पारी 

शुभमन ने एजबेस्टन टेस्ट की पहली पारी में 269 रन बनाए. उम्मीद की जा रही थी कि वह तिहरा शतक पूरा कर लेंगे, लेकिन वह चूक गए. हालांकि, उनकी पारी की वजह से ही भारत 587 का स्कोर पहली पारी में बना सका.

भारत को देना होगा इंग्लैंड को 450 रन का टारगेट 

Advertisement

योगराज सिंह ने कहा कि भारत को दूसरी पारी में 250 के आसपास स्कोर बनाकर इंग्लैंड को 450 के आस-पास का लक्ष्य देना चाहिए और उन्हें ऑल आउट कर मैच जीतना चाहिए. हम जीत के लिए यही दृष्टिकोण अपनाना होगा. हार की डर से हमें बाहर निकलना होगा.

भारतीय फील्डर को पकड़ने होंगे मुश्किल कैच

पूर्व क्रिकेटर ने कहा कि गेंदबाज ही मैच जिताते हैं. फील्डर्स भी मैच जीतने में बेहद अहम भूमिका निभाते हैं. हमारे पास ऐसे फील्डर होने चाहिए जो उन कैचों को पकड़ें, जिनके पकड़े जाने की संभावना बेहद कम है. जब आप अविश्वसनीय कैच पकड़ते हैं तो मैच जीतने का अवसर 99 प्रतिशत तक बढ़ जाता है. कैच छूटने से टीम का आत्मविश्वास कम होता है. पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने कई कैच छोड़े थे, इसका परिणाम हार के रूप में उठाना पड़ा था.

Advertisement

आलोचकों को योगराज ने दिया करारा जवाब

हार के बाद आलोचनाओं पर योगराज ने कहा कि लोगों को कोई काम नहीं है, वे सिर्फ आलोचना करना जानते हैं. जीत हो या हार, आलोचना बंद नहीं होती. यहां हर कोई कोच ही है. जसप्रीत बुमराह और कुलदीप यादव हमारे सबसे प्रमुख गेंदबाज हैं. अगर उन्हें टीम से बाहर रखा गया है तो इसके पीछे कोई सोच होगी. हमें आलोचना से बचते हुए हर परिस्थिति में अपनी टीम को समर्थन देना होगा, तभी हम जीत सकेंगे.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close
ADVERTISEMENT
NewsNMF
NMF App
Download
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें