×
जिस पर देशकरता है भरोसा

यौन उत्पीड़न मामले में यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई आज

श दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत दर्ज की गई.

Author
21 Aug 2025
( Updated: 11 Dec 2025
08:38 AM )
यौन उत्पीड़न मामले में यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी या नहीं, इलाहाबाद हाईकोर्ट में अहम सुनवाई आज
Advertisement

क्रिकेटर यश दयाल पर गाजियाबाद की एक महिला के लगाए यौन उत्पीड़न के आरोप पर इलाहाबाद हाईकोर्ट में गुरुवार को अहम सुनवाई होनी है.यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक रहेगी या नहीं, हाईकोर्ट इस पर अपना फैसला सुनाएगा.

हाईकोर्ट ने लगाई थी यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक 

महिला द्वारा लगाए यौन उत्पीड़न के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 15 जुलाई को यश दयाल की गिरफ्तारी पर रोक .अदालत ने गिरफ्तारी को जरूरी नहीं बताते हुए मामले पर गहराई से विचार करने की बात कही थी.कोर्ट ने कहा था कि जब तक सुनवाई पूरी नहीं होती, तब तक एफआईआर के आधार पर यश दयाल पर कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी.

सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने पीड़िता, उत्तर प्रदेश सरकार और गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने के एसएचओ को नोटिस भेजा था.अदालत ने सभी से तीन सप्ताह के भीतर अपना जवाब देने को कहा था ताकि मामले पर विस्तृत विचार किया जा सके.

Advertisement

दयाल के खिलाफ 6 जुलाई दर्ज हुई एफआईआर 

यश दयाल के खिलाफ यौन उत्पीड़न के मामले में 6 जुलाई को गाजियाबाद के इंदिरापुरम थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी.एफआईआर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 69 के तहत दर्ज की गई.

दयाल ने हाईकोर्ट में एफआईआर को रद्द करने का किया आग्रह

Advertisement

एफआईआर दर्ज होने के बाद यश दयाल ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल करते हुए अपने ऊपर लगाए आरोप को निराधार बताया था और एफआईआर को रद्द किए जाने का आग्रह किया था.

दयाल ने अपनी छवि ख़राब करने का लगाया आरोप 

यश दयाल का कहना है कि उनकी छवि को धूमिल करने के लिए उन पर आरोप लगाए गए हैं.गुरुवार को यश दयाल पर आने वाला हाईकोर्ट का निर्णय उनकी व्यक्तिगत छवि के साथ-साथ क्रिकेट करियर के लिए भी बेहद अहम होगा.

बता दें कि यौन उत्पीड़न का मामला सामने आने के बाद यश को यूपी टी20 लीग से बाहर कर दिया गया था.यश आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलते हैं.

Tags

Advertisement
टिप्पणियाँ 0
LIVE
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement
शॉर्ट्स
वेब स्टोरीज़
होम वीडियो खोजें