Advertisement

Loading Ad...

टेस्ट मैच के पहले दिन जब-जब दो भारतीय बल्लेबाजों ने जड़े शतक, ये है पूरी लिस्ट

टेस्ट इतिहास में ऐसा तीसरी बार है, जब टूर के पहले ही दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े हों. आइए, इन तीन मौकों के बारे में जानते हैं.

Loading Ad...

भारत-इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में 20 जून से टेस्ट सीरीज की शुरुआत हो चुकी है. सीरीज के पहले ही दिन भारत ने तीन विकेट खोकर 359 रन बना लिए हैं. इस दौरान भारत के दो बल्लेबाजों शतक लगाया. ओपनर यशस्वी जायसवाल 101 रन बनाकर आउट हुए. कप्तान शुभमन गिल 127 रनों के साथ क्रीज पर अभी भी बने हुए हैं. 

टेस्ट इतिहास में ऐसा तीसरी बार है, जब टूर के पहले ही दिन भारत के दो बल्लेबाजों ने शतक जड़े हों. आइए, इन तीन मौकों के बारे में जानते हैं-

सचिन-सहवाग ने SA में 2001 में पहले ही दिन जड़े थे शतक

Loading Ad...

1) सचिन तेंदुलकर-वीरेंद्र सहवाग: इस भारतीय जोड़ी ने नवंबर 2001 में साउथ अफ्रीका के दौरे पर यह कारनामा किया था. ब्लोमफोंटेन में टेस्ट के पहले ही दिन डेब्यूटेंट वीरेंद्र सहवाग ने सचिन तेंदुलकर के साथ मिलकर भारत को उस वक्त संकट से निकाला, जब टीम 68 के स्कोर तक चार विकेट गंवा चुकी थी.

Loading Ad...

दोनों ही बल्लेबाजों ने टूर के पहले ही दिन शतक जड़े. वीरेंद्र सहवाग ने इस पारी में 105, जबकि सचिन तेंदुलकर ने 155 रन बनाए, जिसकी मदद से टीम इंडिया ने शुरुआत में लड़खड़ाने के बाद 379 रन का स्कोर बनाया. हालांकि, मुकाबला साउथ अफ्रीका ने नौ विकेट से अपने नाम किया.

धवन-पुजारा ने 2017 में गाले में पूरे किए थे अपने शतक 

Loading Ad...

2) शिखर धवन-चेतेश्वर पुजारा: जुलाई 2017 में गाले में खेले गए पहले टेस्ट के पहले ही दिन इन भारतीय बल्लेबाजों ने शतक पूरे किए.

टीम इंडिया को 27 के स्कोर पर अभिनव मुकुंद (12) के रूप में पहला झटका लग चुका था, लेकिन यहां से धवन-पुजारा ने दूसरे विकेट के लिए 253 रन जोड़ते हुए टीम को 600 रन तक पहुंचाने में मदद की. धवन ने इस पारी में 190 रन बनाए, जबकि पुजारा ने 153 रन की पारी खेली. भारत ने मैच 304 रन से जीता.

जायसवाल-गिल की जोड़ी ने इंग्लैंड के खिलाफ किया ये कारनामा 

Loading Ad...

3) यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल: हेडिंग्ले में जून 2025 को इंग्लैंड के खिलाफ शुभमन गिल ने बतौर टेस्ट कप्तान अपने पहले ही मैच में शतकीय पारी खेली. उनके अलावा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने भी 101 रन बनाए.

LIVE
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...
Loading Ad...
Loading Ad...
अधिक →

Advertisement

Loading Ad...